उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल में उमड़े श्रद्धालु… प्रोटोकाल टिकिट बंद की

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में आज सावन माह के दूसरे रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर समिति ने आज भी 100 रुपए प्रोटोकाल टिकिट दर्शन व्यवस्था बंद रखी है। परिसर में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
महाकालेश्वर मंदिर में कल शनिवार दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं की तादाद बढऩे लगी थी। हालत यह रही कि कल साढ़े 12 बजे के बाद जैसे ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में महाकाल पहुँचने लगे तो मंदिर समिति ने भीड़ नियंत्रण के लिए सबसे पहले श्रद्धालुओं का परिसर में प्रवेश बंद कर दिया। इसके साथ ही तय व्यवस्था के अनुसार कल से ही 100 रुपए प्रोटोकाल टिकिट दर्शन व्यवस्था को भी रोक दिया गया था।



आज भी महाकाल में बड़ी संख्या में सुबह से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इसे देखते हुए आज मंदिर के केवल कतार से सामान्य दर्शनार्थियों और 250 रुपए शुल्क पासधारी श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है। महाकाल में कल दोपहर से देर रात तक लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए थे। आज शाम तक यह आंकड़ा कल के मुकाबले और बढ़ सकता है। चारधाम मंदिर से लेकर हरसिद्धि चौराहा और यहाँ से बड़ा गणेश मंदिर होते हुए महाकाल तक श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ नजर आ रही थी।

Share:

Next Post

अतिक्रमणों से घिरती जा रही योगेश्वर टेकरी

Sun Jul 24 , 2022
शहर के बीच पर्यटन महत्व की इस धरोहर की लगातार हो रही अनदेखी उज्जैन। शहर के बीच स्थित प्राचीन और पर्यटन महत्व की योगेश्वर टेकरी पिछले 3 दशकों से अतिक्रमणों से घिरती जा रही है। सिंहस्थ 2016 में टेकरी के विकास के कुछ काम हुए थे लेकिन उसके बाद से नगर निगम इसकी लगातार अनदेखी […]