खेल

धोनी नहीं लेंगे अभी संन्यास, मैनेजर का बड़ा खुलासा


नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पिछले साल से ही चल रही है। विश्वकप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से धोनी मैदान पर नहीं उतरे हैं। ऐसे में लगातार इस बारे में कायास लगाए जा रहे हैं कि धोनी कभी भी खेल को अलविदा कह सकते हैं। फिर चर्चा थी कि वह आईपीएल के साथ वापसी करने वाले हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया। अब धोनी के मैनेजर मिहीर दिवाकर ने उनके रिटायरमेंट को लेकर नई अपडेट दी है।
मिहीर दिवाकर का कहना है कि धोनी फिलहाल रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। मिहीर ने कहा कि दोस्त होने के नाते हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाले हैं। वह आईपीएल खेलने के लिए तैयार है। उन्होंने उसके लिए बहुत मेहनत की थी। आईपीएल से एक महीने पहले वह चेन्नई पहुंच गए थे। लॉकडाउन के दौरान भी धोनी अपनी फिटनेस को लेकर लगातार काम कर रहे थे। अब इंतजार तो है सब कुछ पहले जैसा होने का। मैनेजर यह भी कहा कि धोनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

 

Share:

Next Post

यूपी का कुख्यात आरोपित विकास दुबे उज्‍जैन से गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2020
उज्‍जैन। उत्‍तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले कुख्यात विकास दुबे को मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन से गुरूवार को महाकाल मंदिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि उत्‍तरप्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रात दिन छापेमारी […]