उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

यूपी का कुख्यात आरोपित विकास दुबे उज्‍जैन से गिरफ्तार

उज्‍जैन। उत्‍तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले कुख्यात विकास दुबे को मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन से गुरूवार को महाकाल मंदिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विदित हो कि उत्‍तरप्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रात दिन छापेमारी कर रही थी। वहीं मध्‍यप्रदेश में भी पुलिस हाई अलर्ट पर थी। इसी दौरान गुरूवार को उज्‍जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के दौरान यहां की महाकाल थाने की पुलिस ने आरोपित विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्‍यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मप्र पुलिस ने उज्‍जैन से आरोपित विकास दुबे की गिरफ्तार किया है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है।

सूत्रों के मुताबिक यह भी बताया जा रहा है कि आरोपित विकास दुबे ने सुनियोजित तरीके से आत्मसमर्पण किया है, लेकिन अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं हुई है। उसने गुरुवार को महाकाल मंदिर में जाकर बकायादा पर्ची कटाई, इसके बाद मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उज्‍जैन मंदिर के परिसर के बाहर आरोपित चिल्लाकर बोल रहा था कि मैं विकास दुबे हूं।

आरोपित की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। उन्‍होंने कहा मप्र पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।

Share:

Next Post

सौ टंच

Thu Jul 9 , 2020
अब तो सिंधिया बनाएंगे मेंदोला को मंत्री रमेश मेंदोला इस बार भले ही मंत्री नहीं बन पाए हों, लेकिन अभी उनके लिए संभावनाएं भी खत्म नहीं हुईं। मेंदोला भी इसे अच्छे से समझते हैं। यही कारण है कि जब भोपाल में नए मंत्री और उनके समर्थक जश्न मना रहे थे, तब मेंदोला इंदौर में महिला […]