इंदौर न्यूज़ (Indore News)

अग्रसेन जयंती की धूम, 501 दीप से की महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता

साबूदाने से लेकर केले के पत्ते से सजाई थाली
इन्दौर।  अग्रोहा कपल्स ग्रुप (Agroha Couples Group) और जय दादी दरबार (Jai Dadi Darbar) ने अग्रसेन चौराहा (Agrasen Square) स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा (Statue of Maharaja Agrasen) पर भव्य विद्युत सज्जा (Electrical Decoration) और फूल बंगला शृंगार (Phool Bangla Shringar) कर 501 दीपों से महाआरती (Maha Aarti) की। इस अवसर पर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई और थाली सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 200 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और किसी महिला ने केले के पत्ते तो किसी ने तिरंगा और गरबा थीम में थाली सजाई।


अग्र महिलाओं का कहना था कि थाली सजाने में 2 से 3 दिन का समय लग गया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आई चंचल नितेश अग्रवाल ने गरबे की थीम पर थाली सजाई, जिसमें मोरधन और साबूदाने का उपयोग किया गया था। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार निकिता सुनील गर्ग ने केले के पत्ते की कटिंग कर थाली सजाई। इसमें केले के पत्तों को छोटे-छोटे कटोरी का रूप देकर थाली बनाई है। पूजन सामग्री रखने के लिए छोटे-छोटे पत्तों का बहुत सुंदर उपयोग किया गया। तीसरा पुरस्कार अनीता रवि मोदी की तिरंगे की थीम पर सजी थाली को दिया गया, जिसमें महाराज अग्रसेन का दरबार और 18 गोत्र बनाए गए हैं। शेष सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ विनोद अग्रवाल, अरविंद बागड़ी, निर्मला जिंदल, गायत्री राजकुमार अग्रवाल, किरण तायल, गौरव बंसल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। अरविंद बागड़ी ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से अग्रसेन महाराज जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अग्रसेन जयंती के 2 दिन पहले कार्यक्रम और प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसमें अग्रवाल समाज के 30 महिला संगठन भी शामिल होते हैं।


सोमवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा… महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ घोड़े, बग्घी, ढोल-ताशे की रहेगी धूम
समाज की डेढ़ सौ संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय समिति सोमवार 26 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकालेगी। शाम 5 बजे निकलने वाली इस शोभायात्रा में 25 हजार से अधिक अग्रबंधु शामिल होंगे। शोभायात्रा राजवाड़ा से शुरू होकर गांधी हाल पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षण के लिए महाराष्ट्र के नासिक से 150 ढोल-ताशा पार्टी के कलाकार बुलाए जा रहे हैं। बड़े ढोल बजाती लड़कियां भी नजर आएंगी, वहीं सुरई, ढोल, शंख, नगाड़ा, ताशे की गडग़ड़ाहट से धूमधाम से शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें 15 बग्घियां अलग-अलग गोत्र के प्रतीक स्वरूप, 18 घोड़ों पर राजकुमार के रूप में अग्रबंधु शामिल होंगे और अग्रसेन महाराज की झांकी भी बनाई जा रही है। झांकी में अग्रसेन महाराज के साथ 18 गोत्र के राजकुमार शामिल होंगे। मिल कलाकारों द्वारा ही झांकी बनाई जा रही है। पहली बार शोभायात्रा में झांकी दिखाई देगी। 15 साल पहले प्रथम स्थान पर आने वाली झांकी शोभायात्रा में शामिल होती थी। कई सालों से शोभायात्रा में शामिल नहीं हो रही थी, लेकिन इस बार झांकी फिर देखने को मिलेगी। शहर की अधिकांश कपड़ा मिलें अग्रवाल समाज से है। 15 साल पुरानी परंपरा एक बार फिर देखने को मिलेगी। इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कलश प्रतियोगिता होगी। जुलूस मार्ग पर स्वागत के लिए 20 मंच लगाए जाएंगे।

Share:

Next Post

इंदौर जिले में 2 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा पट्टे का मालिकाना हक

Sat Sep 24 , 2022
स्वामित्व योजना में 66 गांवों में आबादी भूमि की सर्वे रिपोर्ट का पहला चरण फाइनल इंदौर संतोष मिश्र। शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी भूमि पर मकान बनाकर रह रहे लोगों के दिन बदलने वाले हैं। उन्हें सरकार द्वारा पट्टे का मालिकाना हक दिया जाएगा, जिसके जरिए वे खरीदी, बिक्री भी कर सकते […]