आचंलिक

देर रात तक हुआ धुर्जटेश्वर महादेव, रुद्राभिषेक भी हुआ

  • सहरा सजाकर दूल्हा बने धुर्जटेश्वर महादेव

महिदपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महिदपुर क्षैत्र के ग्राम धुलेट स्थित सुप्रसिद्ध धुर्जटेश्वर महादेव का रात्रिकालीन पारम्परिक पूजन आयोजित किया गया। आचार्य डॉ. गिरीश जोशी के आचार्यत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा नमक चमक विधि द्वारा एकादशनी रुद्र के पाठ की आवृत्ति की गई। दूध, दही, शहद, गन्ना रस, नारियल पानी, विविध फलों के रस सहित, पंचामृत से महादेव का अभिषेक किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में महादेव का पंचामृत स्नान कर श्रंृगार के साथ सहरा सजाकर महाआरती की गई। इसके पश्चात मंदिर के प्रमुख पुजारी महंत राजेन्द्र भारती द्वारा ब्राह्मण आचार्यों को श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।



इस अवसर पर आचार्य डॉ. गिरीश जोशी, पं. सतीश जोशी, पं. सत्यनारायण शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, नरेश पालीवाल, राजेन्द्र भारती, शंभू शर्मा ,प.सुदर्शन पण्डया, लखन शर्मा, दर्पण सोनी, रिंकू पण्डया, स्वस्तिक चौधरी, पं. रजत व्यास, अभिषेक चौधरी, पं. क्षितिज उपाध्याय गुरु, पं. मानस शर्मा, पं. अनिरुद्ध व्यास, कुमारी मिनाक्षी व्यास, पं. पुष्पक व्यास, खंजन जोशी, द्वारकाप्रसाद व्यास, जगदीश वर्मा, अर्जुनसिंह ठाकुर, नीरज जोशी, पार्थ जोशी, पं. आदित्य भारती, मनोहरलाल मल्हौत्रा, मनोहरलाल सोनी, जशवंत सोनी, गौतम सोनी, अभिषेक वर्मा, दीपक मल्हौत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी स्वस्तिक चौधरी ने दी।

Share:

Next Post

सड़क किनारे दुकानें बन रहीं सिर का दर्द

Tue Feb 21 , 2023
नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय जबलपुर। शहर की सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री, मलबे का ढेर शहर की तस्वीर बिगाड़ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से निर्माण सामग्री की दुकान संचालित हो रही हैं। जगह-जगह टूट-फूट के मलबे की डम्पिंग की जा रही है। स्वच्छता में नंबर के लक्ष्य को लेकर काम […]