img-fluid

Diabetes मरीजों का कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल, बस खाने में न होने दें इस मिनरल की कमी

July 14, 2026

नई दिल्‍ली। अगर आपको डायबिटीज (Diabetes) है तो जाहिर सी बात है कि आप ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए तमाम कोशिशें करते होंगे, साथ ही हेल्दी फूड्स के जरिए सेहत को बेहतर रखा जा सकता है. ऐसे में अगर आप अपनी डेली डाइट में क्रोमियम(Chromium Mineral ) को शामिल करेंगे तो काफी फायदा होगा. ये मिनिरल वैसे से ज्यादातर खाने में होना जरूरी है, लेकिन मधुमेह मरीजों के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है. क्रोमियम की मदद से इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर किया जा सकता है. एक्‍सपर्ट ने बताया कि वो कौन-कौन से फूड्स(Foods) हैं जिसमें क्रोमियम पाया जाता है.

इन चीजों में मिलता है क्रोमियम
1. बींस (Beans)
बींस एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर हमारे घरों में होता है. इसमें क्रोमियम के साथ-साथ डायट्री फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स (Fibers and Carbohydrates) पाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाली एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है.



  • 2. ब्रोकोली (Broccoli)
    ब्रोकोली को आप डेली डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं, इसे सब्जी या सलाद दोनों तरह से खाया जा सकता है. इसमें क्रोमियम के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ब्रोकोली में मौजूद एंटीआक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है जिससे ग्लूकोज लेवल और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस घट जाता है.

    3. सीफूड (Seafood)
    समंदर में पाए जाने वाले कई जीवों में क्रोमियम पाया जाता है, जिसकी मदद से एथेरोस्क्लेरोसिस और हार्ट डिजीज से पीड़ित मरीजों को फायदा होता है. नॉन वेज फूड्स खाने वाले लोगों के लिए ये इस खास मिनरिल्स की जरूरत को पूरा करता है, मधुमेह के मरीजों को इसे जरूर रोजाना की डाइट में शामिल करना चाहिए.

    4. होल ग्रेन (Whole Grain)
    शरीर में क्रोमियम की जरूरत को पूरा करने के लिए हमें साबुत अनाज की जरूरत होती है. ये ग्लूकोज सेंसिटिविटी को बेहतर कर देता है और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को इसे जरूर खाना चाहिए. आर मक्का और बाजरा को भी ट्राई कर सकते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हम इसकी पुष्टि नहीं करते है.)

    Share:

  • पोषक तत्‍वों का खजाना है मशरूम, सेहत संबंधी फायदें जान आप भी रह जाएंगे हैरान

    Tue Jul 14 , 2026
    नई दिल्‍ली। लोगों के बीच मशरूम(Mushroom) खाने का क्रेज काफी बढ़ता जा रहा है. कई लोग इसके टैंगी टेस्ट की वजह से पसंद करते हैं तो कई लोग अच्छे स्वास्थ्य के लिए तो वहीं कई वेजिटेरियन लोगों की यह पहली पसंद बन चुका है. मशरूम का आजकल अधिकतर डिशेस में इस्तेमाल किया जाता है. चाहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved