img-fluid

इन 6 लोगों को गुड़ खाने से करना चाहिए परहेज, जानिए क्‍या है वजह ?

April 22, 2026

नई दिल्‍ली । गुड़ (Jaggery) में कई पोषक तत्व (Nutrients) होते हैं। चीनी के बजाय इसे मीठे का हेल्दी विकल्प (healthy option) माना जाता है। गुड़ एनर्जी का सोर्स (source of energy) है। आयुर्वेद में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं। इसमें आयरन, फॉस्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। लेकिन गुड़ फायदेमंद है इसका मतलब ये नहीं है कि हर कोई कितनी भी मात्रा में इसे खा सकता है। यहां जानें किन 6 लोगों को गुड़ नहीं खाना चाहिए।

1. डायबिटीज है तो न खाएं
10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम चीनी होती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसे खाते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर शुगर से जुड़ी दिक्कत है तो गुड़ से परहेज करें।

2. नकसीर वाले न खाएं गुड़
गर्मी के मौसम में ज्यादा गुड़ खाने से नाक से खून की दिक्कत भी हो सकती है। अगर आपको नोज ब्लीडिंग की दिक्कत होती रही है तो गर्मी में गुड़ न खाएं।


  • 3. वजन कम करना है तो करें परहेज
    अगर आप वजन कम चाहते हैं तो भी गुड़ संभलकर खाना चाहिए। 100 ग्राम गुड़ में करीब 385 कैलोरीज होती हैं। हालांकि थोड़ी मात्रा में खाने में कुछ नुकसान नहीं है क्योंकि पोषक तत्व होते हैं।

    4. गठिया वाले न खाएं गुड़
    गुड़ में काफी मात्रा में सुक्रोज होता है। अगर आपको अर्थराइटिस या कोई इन्फ्लेमेशन वाली दिक्कत है तो गुड़ खाने से बचें। यह इन्फ्लेमेशन बढ़ा सकता है।

    5. कब्ज में खाने से बचें
    अगर आपको कब्ज की समस्या है तो गुड़ से परहेज करें। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इससे डाइजेशन में दिक्कत आ सकती है।

    6. कोलाइटिस वाले बनाएं दूरी
    अगर आपको अलसरेटिव कोलाइटिस है तो गुड़ एकदम नहीं खाना चाहिए। वहीं आयुर्वेद में मछली के साथ गुड़ खाने से मना किया जाता है। इससे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

    Share:

  • Health Tips: काली मिर्च और घी में छिपा है अनेक बीमारियों का इलाज, जानिए खाने के तरीके

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्‍ली । हमारी रसोई (Kitchen) में ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं, जिनके फायदे के बारे में हमें पूरी तरह पता नहीं होता. ऐसी ही दो चीजें हैं काली मिर्च और घी (Black pepper and ghee). ये दोनों चीजें न केवल सेहत के लिए बहुत गुणकारी हैं बल्कि अनेक बीमारियों का इलाज भी इनमें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved