मध्‍यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर फिर उठाए सवाल, कहा- नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया

मध्य प्रदेश में विधान सभा की 28 सीटों के लिए हुए उपचुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले नतीजों में भाजपा ने एक सीट जीत ली है और 20 पर बढ़त बना रखी है। जबकि कांग्रेस को छह और बहुजन समाज पार्टी को एक पर बढ़त या फिर जीत मिलती दिख रही है। राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के पिछड़ने के बाद शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठाया।

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम टेंपर प्रूफ नहीं हैं और इसमें सलेक्टिव छेड़छाड़ की जाती है। ऐसी सीटें हैं जो हम किसी भी परिस्थिति में नहीं हारे होंगे लेकिन वहां हम हजारों वोटों से हारे। हम कल बैठक करेंगे और परिणामों का विश्लेषण करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘मैंने आपसे सुबह कहा था कि चुनाव लोकतंत्र और नोटतंत्र के बीच है. जनता और प्रशासन के बीच है। नोटतंत्र जीत गया, लोकतंत्र हार गया है।’ रुझान देखकर ही भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ने भावनात्मक नहीं, राजनीतिक निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ता के बल पर प्रचंड जीत हासिल कर रही है।

Share:

Next Post

मप्र उपचुनाव: भाजपा ने 16 सीटें जीतीं, तीन पर आगे, कांग्रेस की पांच पर जीत, चार पर आगे

Tue Nov 10 , 2020
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को 19 जिला मुख्यालयों पर मतगणना हुई। रात 10 बजे तक के मिले रुझानों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के 16 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि तीन सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी पांच सीटों पर जीत […]