भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दिग्विजय दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं : वीडी शर्मा

भोपाल। बैतूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरूवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में दिग्विजय सिंह पर खूब जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेने का काम करते है। भाजपा अध्यक्ष यही नहीं रुके उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए देशद्रोही, फ्रॉड, नौटंकी बाज जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह को बेहूदा कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बैतूल में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आये थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।



होशंगाबाद में 144 करोड़ के रेत घोटाले पर जब संवाददाता ने वीडी शर्मा से सवाल पूछा कि दिग्विजय सिंह ने सीएम को पत्र लिखकर हुए घोटाले में बृजेन्द्र प्रताप सिंह और वीडी शर्मा का नाम का जिक्र किया था इस पर भाजपा अध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा था कि दिग्विजय सिंह ने रेत मामले को लेकर कभी को पत्र नहीं लिखा। मेरा जीवन कैसा है इस बात की पुष्टि दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही नहीं कर सकते। जनता और कार्यकर्ता को मेरे उपर भरोसा है। ऐसे फ्रॉड लोगों की बातों पर हम ध्यान नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर आतंकवाद का समर्थन करने का भी आरोप लगाया है। महिला कांग्रेस के मकर संक्रांति पर हनुमान चालीसा पाठ को नाटक बताते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि देर आये दुरुस्त आये। पहले इन्हें हनुमान चालीसा, राममंदिर, रामसेतु, भारतीय संस्कृति, योग से एलर्जी था। अब वे इस तरह का पाखंड रच रहे हैं।

Share:

Next Post

करदाताओं को अभी भी समय पर नहीं मिल रहे आयकर रिफंड

Fri Jan 14 , 2022
आयकर विभाग ने तीन माह में रिफंड देने का बनाया है नियम भोपाल। आयकरदाताओं को रिफंड प्राप्त करने में परेशानी बनी हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 के करदाताओं की ओर से जमा किए गए रिटर्न के बाद भी उन्हें रिफंड अभी तक नहीं मिल सके हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के रिफंड करदाताओं को […]