मनोरंजन

दिल बेचाराः कृति सेनन ने लिखा इसको देखना मुश्किल होगा, लेकिन…


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही सुशांत के इंडस्ट्री के दोस्त भी फिल्म को लेकर इमोशनल हैं। सुशांत की ‘राब्ता’ को-स्टार कृति सैनन ने उनकी फिल्म ‘दिल बचारा’ के ट्रेलर के साथ मेसेज पोस्ट किया है।

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर के साथ इमोशनल करने वाला मेसेज पोस्ट किया है। कृति ने लिखा है, इसे देखना काफी मुश्किल होगा… लेकिन मैं न देखूं ऐसा कैसे हो सकता है।
सुशांत के गुजरने के बाद कृति सैनन सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी इमोशनल पोस्ट लिख चुकी हैं। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और ट्रोलिंग को लेकर भी लंबा पोस्ट लिखा था।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में सूइसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। सुशांत किस वजह से डिप्रेस थे और किन हालातों से मजबूर होकर ऐसा दर्दनाक कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Share:

Next Post

फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों ने शुरू किया मंत्रिमंडल पुनर्गठन का कार्य, जल्‍द पूरे बदलाव आएंगे सामने

Wed Jul 8 , 2020
पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीन पार्टी के पूर्व सांसद को शक्तिशाली पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने कुछ नए चेहरों को भी इस पुनर्गठन में शामिल किया है। इसी के साथ उन्‍होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन के कार्य पर इन दिनों तेजी से कार्य करते हुए निर्णय लेना शुरू कर […]