img-fluid

Divyanka Tripathi ने नहीं पहना दुपट्टा तो लोगों ने किया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

June 01, 2021

नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। उनके दुपट्टा ना पहनने पर कुछ लोग इतने खफा हो गए कि दिव्यांका को बुरा भला कहने लगे, अब इस मसले पर दिव्यांका जवाब आया है।

दुपट्टा ना पहनने पर हुईं ट्रोल
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने कुछ दिनों तक टीवी शो क्राइम पट्रोल को होस्ट किया था। इस शो में वो सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में दिखाई देती थीं। हाल ही में एक यूजर ने दिव्यांका से सवाल किया है कि क्राइम पट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं। इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

दिव्यांका ने दिया जवाब
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, ‘ताकी आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डाले! कृपा खुद की और अपने आस पास के लड़कों की नियत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठायें! मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी! दिव्यांका के जवाब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उन्हें क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।’

‘खतरों के खिलाड़ी’ में कर रहीं काम
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कुछ समय के लिए क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करती नजर आई थीं। दिव्यांका इन दिनों केपटाउन में टीवी के मशहूर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) के लिए शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग से फ्री होने के बाद दिव्यांका अक्सर इंटरनेट पर अपनी और बाकि कंटेस्टेंट्स की खूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Share:

Rhea Chakraborty बनेंगी 'Bigg Boss 15' का हिस्सा? खुलेंगे Sushant Singh से जुड़े कई राज

Tue Jun 1 , 2021
नई दिल्ली। पॉपुलर रियालिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) को लेकर बज अभी से बन गया है। मेकर्स ने आने वाले सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही नए कंटेस्टेंट की खोज में जुट गए हैं। ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) के फिनाले एपिसोड में ही सलमाव खान ने शो […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शनिवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved