img-fluid

क्‍या खाना खाने के बाद टहलने से पाचन रहता है दुरूस्‍त? देखें क्‍या कहता है शोध

June 03, 2026

नई दिल्ली। बेहतर स्वास्थ्य (better health) और संपूर्ण फिटनेस के लिए खाना खाने के बाद कम से कम आधा घंटा टहलना जरूरी है। वॉक ना सिर्फ वज़न को कंट्रोल (weight control) करती है, बल्कि संपूर्ण हेल्थ का ध्यान रखती है। यह एक ऐसी कॉर्डियक एक्सरसाइज (cardiac exercise) है जो हमारे दिल की सेहत का भी ध्यान रखती है, साथ ही फेफड़ों को अच्छे से काम करने में मदद करती है। अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करते हैं। लोगों का मानना है कि वॉक करने से खाना जल्दी पच जाता है। लेकिन क्या सचमुच वॉक करने से खाना जल्दी पचता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है? आइए रिसर्च से जानते हैं कि वॉक करने और खाने पचने का क्या संबंध है।

वॉक का फायदा क्या हैं?
खाना खाने के बाद बॉडी अपना काम करना शुरू कर देती है। पहले भोजन टूटता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। भोजन के टूटने यानि पाचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा छोटी आंत में होता है। शोध से पता चलता है कि खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन को पेट से छोटी आंत में परिवर्तित होने में मदद मिल सकती है।



  • वॉक किस तरह खाने को डायजस्ट करती है:
    जितनी तेजी से भोजन पेट से छोटी आंत में जाता है उतनी ही जल्दी आपको सूजन, गैस और एसिड रिफ्लक्स जैसी सामान्यों से निजात मिलती है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि खाने के बाद 30 मिनट की नियामित वॉक आंतों की कार्य प्रणाली में सुधार करती है, साथ ही कब्ज की समस्या को भी कम करती हैं।

    क्या कहती है रिसर्च?
    खाने के बाद वॉक न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करती है बल्कि टाइप -2 शुगर के मरीजों को फायदा भी पहुंचाती है। न्यूजीलैंड के ओटागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक टाइप -2 शुगर वाले मरीज खाने के बाद, खासकर कार्ब युक्त भोजन के बाद टहलते हैं तो उनके ब्लड में शुगर (blood sugar) का स्तर ठीक रहता है। खाने के बाद टहलने से ग्लूकोज का उपयोग बॉडी की गतिविधियों के लिए ऊर्जा उत्पन्न करने में किया जाता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

    Share:

  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद होंगे ये योगासन

    Wed Jun 3 , 2026
    नई दिल्ली।  शरीर में इन्सुलिन हार्मोन (Insulin hormone) की से डायबिटीज बीमारी (Diabetes disease) होती है। डायबिटीज आनुवांशिक (Diabetes genetic) या उम्र बढ़ने पर या मोटापे के कारण या तनाव के कारण हो सकता है। डायबिटीज (Diabetes) ऐसा रोग है जिसमें व्यक्ति को काफी परहेज से रहना होता है। परहेज न करने के दूरगामी परिणाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved