व्‍यापार

घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी, सेंसेक्स 690 और निफ्टी में 210 अंक की बढ़त

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। आज सेंसेक्स 690 अंक और निफ्टी 210 अंक की बढ़त पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 689.19 अंक या 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,782.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 209.90 अंक या 1.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,347.25 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में सबसे ज्यादा तेजी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में दर्ज की गई।दोनों ने एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की। बीएसई मिडकैप ने 19,161.20 के नए उच्च स्तर को छुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 18,984,199 के उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्मॉलकैप इंडेक्स 20,183.45 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 1,200 अंक नीचे बद हुआ। जो 15 जनवरी, 2018 को  हुआ था। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट सहित 450 से अधिक शेयरों ने बीएसई पर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर  प्राप्त किया।

बीएसई पर 54 प्रतिशत शेयरों में तेजी

बीएसई पर कुल 3,267 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,773 के शेयरों में तेजी रही। एक्सचेंज पर 54 प्रतिशत शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। इसमें 481 कंपनियों के शेयर एक साल के हाई पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 508 के शेयरों में कारोबार के दौरान अपर सर्किट लगा। चौतरफा तेजी के चलते बीएसई का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 195.60 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी

इंट्राडे में निफ्टी  इंडेक्स ने 14,367.30 को छुआ, जो इसका ऑलटाइम हाई है। इसमें मारुति, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर टॉप गेनर रहे। इनके शेयरों में 5-5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा यूपीएल और आयशर मोटर के शेयरों में भी 4-4 प्रतिशत की बढ़त रही। मेटल सेक्टर में गिरावट के चलते हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयरों में 1-1प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा गेल, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से 465.02 अंक नीचे 48,093.32 पर बंद हुआ था। निफ्टी इंडेक्स भी 8.90 अंक नीचे 14,137.35 पर बंद हुआ था।

Share:

Next Post

शोध: कोरोना से मौत के खतरे को 80% कम कर सकती है जूँ मारने वाली दवा Ivermectin

Fri Jan 8 , 2021
कोरोना दुनिया भर में फैल गया है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बड़े लेवल पर अनुसंधान चल रहे हैं। अनुसंधान में कोरोना से जुड़ी कई नई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. इस बीच, एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। शोध का दावा है कि जूँ मारने वाली दवाएं कोरोना रोगी […]