img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: बोले-नौ युद्ध खत्म कराए, अब रूस-यूक्रेन की बारी; ईरान और हंतावायरस को लेकर कही ये बात

May 09, 2026

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक सफलताओं का दावा करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। ईरान (Iran) के साथ जारी तनाव और रूस-यूक्रेन संघर्ष (Russia-Ukraine Conflict) के बीच राष्ट्रपति ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं। ईरान के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरान के साथ चीजें अब सही रास्ते पर आ रही हैं।’


  • रूस और यूक्रेन के बीच शांति की पहल
    राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान युद्धों को समाप्त करने की अपनी क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने अब तक आठ युद्ध सुलझाए हैं, वास्तव में नौ युद्ध खत्म किए हैं। अब ऐसा लग रहा है कि हम 10वां युद्ध भी खत्म कर सकते हैं।’ ट्रंप ने विशेष रूप से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे लंबे संघर्ष को समाप्त करने की इच्छा जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इन दोनों देशों के बीच जारी भीषण युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। उनके इस बयान को वैश्विक राजनीति में अमेरिका की सक्रिय मध्यस्थता के रूप में देखा जा रहा है।

    हंतावायरस पर सरकार की सतर्कता
    स्वास्थ्य के मोर्चे पर, राष्ट्रपति ने हंतावायरस को लेकर देश को आश्वस्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंतावायरस के हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। ट्रंप ने कहा, ‘हमारे पास स्थिति पर काबू पाने के लिए बेहतरीन टीम है। विशेषज्ञ इस वायरस को बहुत अच्छी तरह जानते हैं।’ उन्होंने कोविड-19 से इसकी तुलना करते हुए बताया कि हंतावायरस उतनी आसानी से नहीं फैलता है। सरकार के विशेषज्ञ इस पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।

    Share:

  • भारत ने पाक को दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद, बौखला गए पाकिस्तानी जनरल, वीडियो हुआ वायरल

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्‍ली । ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की सालगिरह के मौके पर भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान (Pakistan) को एक बार कड़ी चेतावनी देते हुए पिछले साल भारत से मिले जख्मों की याद दिलाई थी। इस पर पाकिस्तान का रिएक्शन सुन कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। शुक्रवार को पाकिस्तानी जनरल (Pakistani […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved