img-fluid

सावन के पहले शनिवार पर इन चीजों का करें दान, बनी रहेगी भोलेनाथ और शनि देव की असीम कृपा

July 11, 2025

नई दिल्ली: सावन माह (Savan 2025) का पहला शनिवार 12 जुलाई को पड़ेगा. सावन में पड़ने वाले शनिवार का विशेष महत्व होता है. इस दिन भोलेनाथ (Bholenath) के साथ-साथ आप न्याय के देवता शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. जानते हैं सावन में किन चीजों का दान आपके जीवन में चल रही मुश्किलों को कम कर सकता है. शनि देव को भोलेनाथ का भक्त माना जाता है. सावन माह में शनिवार के दिन शनिदेव के साथ-साथ भोलेनाथ की आरधना करने से दोनों देवों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कृपा बनी रहती है. सावन के शनिवार पर करें इन चीजों दान.

तिल का दान
सावन के महीने शनिवार के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ होता है. सावन के महीने में शनि देव के साथ-साथ शिवलिंग पर भी काले तिल अर्पित करें. ऐसा करने से शनि देव के साथ-साथ भोलेनाथ की भी कृपा प्राप्त होती है.


  • सरसों का तेल
    सावन माह को भोलेनाथ की भक्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. सावन माह में पड़ने वाले शनिवार को शनिदेव के सरसों का तेल अर्पित करें. वहीं शनि देव के साथ-साथ भोलेनाथ के शिवलिंग पर भी सरसों का तेल चढ़ाए. ऐसा करने से शनि देव के साथ-साथ भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं. सरसों का तेल चढ़ाने से समस्याओं का समाधान निकलना, कष्टों का निर्वाण होता है साथ ही शत्रुओं का नाश भी होता है.

    शमी की पत्तियां
    शमी का पौधा भगवान शिव और शनि देव दोनों को अति प्रिय हैं. इसीलिए शनिवार के दिन इस पौधे की पूजा और इनकी पत्तियों को चढ़ाने से शनि देव के साथ-साथ भोलेनाथ का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

    अपराजिता का फूल
    शनि देव और भगवान शिव को सावन में पड़ने वाले शनिवार के दिन अपराजिता के फूल अर्पित करें. ऐसा करने से दोनों देव प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं.

    उड़द दाल
    शनिवार के दिन शिवलिंग पर उड़द की दाल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है. वहीं शनि देव के समझ दीपक जलाते समय उसमें उड़द दाल जरूर अर्पित करें.

    Share:

  • Health Tips: मक्खन की तरह पिघल की जाएगी पेट की चर्बी, डाइट में शामिल करें चीजें

    Sat Jul 12 , 2025
    नई दिल्‍ली। आपको बता दें कि वजन (Weight) को कम करना आसान है. लेकिन बैली फैट को कम करना इतना आसान नहीं हैं. बैली फैट, पेट की चर्बी, पेट में अधिक मात्रा में फैट जमा होने के कारण बैली फैट (belly fat) की समस्या होती है. जिसे कम करना इतना आसान नहीं है, लेकिन इतना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved