देश

दिल्ली में कोहरे और ठंड की दोहरी मार, ट्रेनों से विमानों तक की धीमी हुई रफ्तार

नई दिल्‍ली (New Dehli) । दिल्ली में ठंड (cold in delhi)और कोहरे की दोतरफा (double sided)मार जारी है। दिल्ली शुक्रवार सुबह भी कड़ाके की ठंड (bitter cold)के बीच घने कोहरे की चपेट में रही। इस कारण आईजीआई एयरपोर्ट(IGI Airport) से शुक्रवार को 150 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरी। वहीं, राजधानी के विभिन्न स्टेशनों पर 100 से ज्यादा रेलगाड़ी देरी से पहुंचीं। इसकी वजह से लगभग 30 गाड़ियां देरी से दिल्ली से रवाना हुईं। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, हवा की गति चार से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार सुबह कड़ाके की ठंड और मध्यम से घने स्तर का कोहरा रहा। सुबह पालम मौसम केंद्र में विजिबिलिटी का स्तर 100 मीटर तक गिर गया। मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री रहा।


मौसम विभाग का अनुमान है कि जल्द कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे निजात मिलेगी। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। वर्ष 2016 के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है, जब वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में रहा।

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घने स्तर का कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय पालम मौसम केन्द्र में दृश्यता का स्तर 100 मीटर और सफदरजंग मौसम केन्द्र में दृश्यता का स्तर 500 मीटर तक गिर गया। हालांकि, आठ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और खिली हुई धूप निकल गई। दिन के समय भी ज्यादातर हिस्सों में धूप निकली रही जिसके चलते दिन का तापमान में सुधार हुआ। हालांकि, सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठिठुरन अभी बनी हुई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। जबकि, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 62 फीसदी तक रहा।

दिल्ली के लोधी रोड मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 4.6 और आयानगर मौसम केन्द्र में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब दिल्ली के मौसम में सुधार होगा और कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति से भी दिल्ली निकलेगी।

Share:

Next Post

ज्ञानवापी ASI सर्वे की रिपोर्ट में मस्जिद पहले हिंदू मंदिर की संरचना, मुस्लिम पक्ष का पहला रिएक्शन

Sat Jan 27 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी (return of knowledge)से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंप (submit report)दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्जिद (Mosque)से पहले वहां मंदिर की संरचना (temple structure)थी। वहीं इस रिपोर्ट को लेकर मुस्लिम पक्ष की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी का […]