जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

रोजाना खाली पेट पिएं मुनक्के का पानी, फिर देखें कमाल, होंगे ये चमत्‍कारिक फायदें

दोस्‍तों लगभग हर घर में मुनक्के का इस्तेमाल किया जाता है। मुनक्के में कई औषधीय गुण (Medicinal properties) मौजूद होते हैं। इसका आयुर्वेद (Ayurveda) में काफी महत्तव है। इसे द्राक्षा भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर रहती हैं। मुनक्का में फाइबर, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेण्ट्स (Phyto Nutrients and Anti-oxidants) जैसे विटामिन ई और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए दिनभर में 5 से ज्यादा मुनक्का (Dry grapes) नहीं खाना चाहिए। ये तो हुई मुनक्के की बात, लेकिन आज हम आपको मुनक्के का पानी पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं।

ऐसे बनाएं मुनक्के का पानी?
रात को सोने से पहले 4-5 मुनक्का अच्छे से धो लें। फिर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। दूसरे दिन सुबह पानी में फूले हुए मुनक्कों को छानकर अलग कर दें। बचे हुए पानी को खाली पेट पी लें। आप चाहें तो 15 मिनट बाद भीगे हुए मुनक्कों को भी खा सकते हैं।



ये 7 अनोखें फायदें
कोरोना वायरस (Corona virus) के बढ़ते संक्रमण में इम्यूनिटी मजबूत (Immunity strong) होना सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में आपको मुनक्का का पानी रोजाना पीना चाहिए। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

रोजाना मुनक्का का पानी पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल (Blood pressure control) रहेगा। साथ ही दिल संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में आयरन (Iron) मौजूद होता है। रोजाना इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है। इसके साथ ही एनीमिया रोग से भी निजात मिलता है।

मुनक्का में भरपूर मात्रा में न्यूट्रियंस (Nutrians) पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मददगार होता है। इससे आपके बाल मजबूत होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी (vitamin C) आपके बालों को झड़ने से रोकता है।

मुनक्के में एंटी-इंफ्लेमेटरी (Anti-inflammatory) और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण मौजूद होता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बुखार को कम करने में कारगर साबित होता है। शरीर में मौजूद बैक्टीरिया से लड़ता है।

मुनक्के का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत (strong digestive system) रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से निजात दिलाता है। इसके साथ ही यह शरीर से टॉक्सिक (Toxic) तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है।

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम (Calcium) पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। इसके रोजाना सेवन से आपको गठिया और अर्थराइटिस (Arthritis) जैसी बीमारियों में भी लाभ मिलता है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। अगर आप पहले किसी बीमारी से ग्रसित है तो उपाय करने से पहले डॉक्‍टर का परामर्श जरूर लें ।

Share:

Next Post

IPL 2021 सस्पेंड होते ही BCCI के सामने आई सबसे बड़ी चुनौती

Tue May 4 , 2021
मुबंई। IPL 2021 को टाल दिया गया है। टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। IPL 2021 में पिछले दो दिनों में चार खिलाड़ियों सहित सपोर्ट स्टाफ का एक सदस्य कोरोना संक्रमित मिला है। आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खिलाड़ियों की […]