img-fluid

मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट को रनवे पर रोका, इंजन में मिली खराबी

June 30, 2026

मुंबई: मुंबई से दुबई (Mumbai to Dubai) जा रहे स्पाइसजेट एयरक्राफ्ट SG-5113 (SpiceJet aircraft SG-5113) की इमरजेंसी के चलते रोका गया है. बताया जा रहा है कि उड़ान भरने से पहले फ्लाइट को दोबारा रनवे पर उतारा गया. इस दौरान इंजन में खराबी के कारण फ्लाइट को रोक दिया गया. इसके बाद फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया. इससे पहले, सोमवार को बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया. मुंबई से आ रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई.

विमान के पहियों में से एक का टायर अचानक फट गया, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के समय विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.


  • PTI के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट के डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि प्लेन सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्री सामान्य रूप से बाहर आ गए. जैसे ही प्लेन पूरी तरह रुका, एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और सभी 148 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद प्लेन को मेन रनवे से हटाकर एप्रन पर ले जाया गया, जहां उसकी तकनीकी जांच की गई और टायर फटने का कारण पता लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई. डायरेक्टर के अनुसार, टायर बदलने और संबंधित अधिकारियों से सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद, सोमवार शाम 6:13 बजे प्लेन को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved