img-fluid

भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस

April 20, 2026

डेस्क: जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार, भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें करीब 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं.


  • सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन यह भी समझने की कोशिश कर रहा है कि भूकंप और सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है. जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि सुनामी की लहरें तट के पास पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं और ये एक बार नहीं, बल्कि कई बार आ सकती हैं. एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों को बिना समय गंवाए, वहां से हट जाना चाहिए.

    Share:

  • बिना किराया बढ़ाए रेलवे ने कबाड़ बेचकर की 6000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अब सिर्फ यात्रियों से वसूले जाने वाले टिकट के पैसे पर ही निर्भर नहीं है. कबाड़ बेचकर और दूसरे सोर्सेज से कमाई बढ़ाकर बिना यात्रियों पर किराए का बोझ डाले रेलवे ने स्टेशनों पर सुविधाएं बेहतर की हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे ने स्क्रैप बेचकर 6813.86 करोड़ रूपये की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved