img-fluid

भूकंप से बेनेजुएला में 1000 से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी, 235 मौत और 1500 जख्मी

June 26, 2026

कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) में आए दो जबरदस्त भूकंपों (Earthquakes) के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ला गुआइरा प्रांत में 100 से ज्यादा इमारतें (More than 100 Buildings collapsed) ढह गई हैं. आपदा के बाद अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 235 हो गई है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं. सैकड़ों लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए सहायता और राहत दल भेजने का ऐलान किया है।

सरकारी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में वेनेज़ुएला के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश भर के मेडिकल सेंटरों में भूकंप से जुड़ी 235 मौतें दर्ज की गई हैं. अल जज़ीरा ने US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुमानों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि इन भूकंपों से 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो सकता है, जो वेनेजुएला की जीडीपी का 7 फीसदी तक हो सकता है।


  • ’70 हजार परिवार प्रभावित…’
    वेनेजुएला के गृह मंत्री डिओसडाडो कैबेलो ने कहा कि काराबालेडा और काटिया ला मार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. अधिकारियों का अनुमान है कि ला गुएरा में 70,000 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं. आधिकारिक तौर पर मरने वालों की तादाद 235 है और 1,520 लोग घायल हुए हैं.

    अधिकारियों ने यह भी बताया कि आपदा आने के बाद 157 लोग लापता हैं. 200 लोग फंसे हुए हैं. अस्पतालों और शॉपिंग सेंटरों समेत सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. भूकंप से हुए नुकसान के कारण माइक्वेटिया में सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

    सरकार ने सुरक्षा और बचाव कर्मियों की तैनाती 4,200 से बढ़ाकर 11,500 कर दी है, जिसमें नेशनल गार्ड, सशस्त्र बल, पुलिस और सेना शामिल हैं. प्रभावित इलाकों में खोज, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है.

    क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर होगा असर!
    रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से वेनेजुएला के बड़े तेल और गैस इंफ्रास्ट्रक्चर को खतरनाक बहुत कम नुकसान पहुंचा है, हालांकि बड़े पैमाने पर बिजली कटौती से देश के रोजाना कच्चे तेल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि एनर्जी सेक्टर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि ज्यादातर इंफ्रास्ट्रक्चर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों से दूर स्थित है.

    दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडार वाला देश होने के नाते, वेनेजुएला एनर्जी एक्सपोर्ट पर बहुत ज्यादा निर्भर है. हालांकि, भूकंप की वजह से बिजली की कटौती से इसके रोजाना करीब 1.2 मिलियन बैरल कच्चे तेल के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है. काराबोबो राज्य के मोरोन शहर में स्थित देश का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल प्लांट, एहतियात के तौर पर कुछ वक्त के लिए बंद किए जाने के बाद अब फिर से चालू हो गया है.

    वेनेजुएला में फ्री इंटरनेट सर्विस देंगे एलन मस्क!
    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट, Starlink ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में दो भूकंप आने के बाद वह वहां अपने यूजर्स को एक महीने तक फ्री सर्विस देगी.

    Starlink ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कंपनी तेजी से Starlink टर्मिनल लगाने और सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल करने पर भी काम कर रही है.” इसके अलावा, भारत और चिली ने भूकंप से प्रभावित वेनेज़ुएला में राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अपनी रेस्क्यू टीम भेजी है।

    Share:

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज.... 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

    Fri Jun 26 , 2026
    अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे को लेकर सामने आया कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के सबसे अहम दौर में पहुंच गया है. पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है. आठ लोगों को नामजद किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved