जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

गुनगुने पानी के साथ इस वक्त खाएं लहसुन की 2 कलियां, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली। लहसुन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि इसमें पाए जाने वाले गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में भी मददगार माने जाते हैं। लहसुन को एंटीबायोटिक माना जाता है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।

अगर आप हर दिन एक गिलास पानी के साथ लहसुन की केवल दो कलियां खाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको लहसुन और गर्म पानी के फायदों के बारे में बताते हैं।

लहसुन की दो कलियां खाने के फायदे 
1. ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल : ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कच्चे लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद है। अगर आप हर दिन सुबह से एक गिलास गर्म पानी के साथ लहसुन की कुछ कलियां खाएंगे, तो ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगा।

2. तनाव की परेशानी होगी दूर : रोज सुबह से लहसुन की कुछ कलियां खाने से शरीर में एसिड नहीं बनता है। जिससे सिरदर्द और तनाव की परेशानी दूर की जा सकती है। लहसुन की कलियां से घबराहट, बेचैनी और तनाव को कम करने में मदद कर सकती है।

3. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा : लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार माना जाता है। रोज सुबह से गुनगुने पानी के साथ दो कलियां लहसुन की खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

4. पेट रहेगा ठीक : अगर हर दिन सुबह से एक गिलास पानी के साथ लहसुन की महज दो कलियां खाएंगे तो दिनभर आपका पेट ठीक रहेगा और आपको गैस व कब्ज की परेशानी भी नहीं होगी।

5. इम्यूनिटी को मजबूत करें : कोरोना महामारी के बीच शरीर की इम्युनिटी मजबूत रखना बहुत जरूरी है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लहसुन की कुछ कलियां खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह एक सामान्य जानकारी है, एलर्जी या अन्य गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही नीम का प्रयोग करे।)

Share:

Next Post

इस बैंक ने बचत खाते पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, सालाना 6% ब्‍याज कमाने का मौका

Tue May 4 , 2021
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के इस दौर में एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। Airtel Payments Bank ने अपने बचत खाते पर ग्राहकों के लिए ब्याज दर को बढ़ा दिया है। अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट पर अब […]