img-fluid

MSC बैंक स्कैम केस में ईडी ने की चार्जशीट दाखिल, अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं

April 12, 2023

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा नेता अजित पवार और उनकी पत्नी से जुड़ी एक कंपनी का नाम लिया है। पवार और उनकी पत्नी का नाम चार्जशीट में नहीं है। ईडी ने इस मामले में जुलाई 2021 में जरंदेश्वर सहकारी चीनी मिल की 65 करोड़ रुपये की भूमि, भवन और मशीनरी सहित संपत्तियों को जब्त किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।


  • संजय राउत ने भाजपा पर लगाया ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप
    वहीं चार्जशीट में अजीत पवार और उनकी पत्नी का नाम नहीं होने की खबर के बाद शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि आपने ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया। आपने जांच शुरू की, पवार परिवार और उनके रिश्तेदारों को परेशान किया और उनके परिसरों पर छापा मारा। अब आपको उनके खिलाफ ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे चार्जशीट में उनका नाम हो। यह स्पष्ट है कि इस मामले में भी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया गया था।

    Share:

  • करोड़ों की जमीनें मद्दे ने पुलिस अफसर सहित रसूखदारों को बेच डाली

    Wed Apr 12 , 2023
    कल्पतरु संस्था (Kalpataru Sanstha) के ही 20 सौदों की जांच प्रशासन ने की, इसी तरह अन्य संस्थाओं की जमीनें भी लगाई ठिकाने, खुद के नाम पर भी कबाड़ी इंदौर।  कुख्यात भूमाफिया (Land Mafia) दीपक जैन ( Deepak Jain) उर्फ मद्दे को क्राइम ब्रांच (Crime Branch)  ने गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है, जिसके चलते वह नए […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved