देश

सुशांत केस में गर्लफ्रेंड रिया के ड्रग डीलर गौरव आर्या पर अब ईडी ने भी कसा शिकंजा

  • सोमवार को पूछताछ के लिए तलब, घर में नोटिस चस्पा

मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर एवं देश भर में लोकप्रिय युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के तथाकथित सुसाइड कांड को लेकर अब सीबीआई और ईडी के बाद जहां एक तरफ नारकोटिक्स की भी इंट्री हो गई है, वहीं आज दोपहर बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग सप्लाई करने वाले अर्थात ड्रग डीलर गौरव आर्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी कानूनी शिकंजा कस दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारियों ने सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या को नोटिस थमा दिया है। सूत्रों ने बताया है कि ईडी ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर सोमवार को सुबह 11 बजे तक ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। ईडी द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद अब ड्रग डीलर और गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्या की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत को चाय में ड्रक्स देने की बात सामने आई थी। यह भी खुलासा हुआ था कि गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को यही ड्रग डीलर गौरव आर्य ड्रग सप्लाई किया करता था। रिया का भाई सौविक चक्रवर्ती भी गौरव आर्य के संपर्क में काफी पहले से ही था। गौरव आर्य गोवा का कुख्यात होटल व्यवसाई है। इस पर रेव पार्टी चलाने का भी आरोप है। सूत्रों से पता चला है कि ड्रग डीलर गौरव आर्या ड्रग तस्कर अबू असलम के भी संपर्क में था। वहीं अबू असलम दिल्ली और मुंबई में ड्रग्स सप्लाई करने वाले अंडरवर्ल्ड से जुड़े दुबई के कैलाश राजपूत से कनेक्शन सामने आया है। कैलाश राजपूत अंडरवर्ल्ड से भी जुड़ा हुआ है। इसके खिलाफ दिल्ली और मुंबई में कई अलग-अलग मामलों में केस दर्ज हैं। यह भारत का मोस्ट वांटेड भी है। इसकी मुंबई और दिल्ली पुलिस को काफी अरसे से तलाश है। अबू असलम और कैलाश राजपूत का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से होने के कारण गौरव ईडी के साथ-साथ नारकोटिक्स के भी रडार पर भी है। नारकोटिक्स की एक टीम आज ही इसे समन देने के लिए गोवा रवाना हुई है। वहीं मुंबई में भी ड्रग एंगल पर नारकोटिक्स की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

कहा अब तो कांग्रेसियों ने ही परिवारवाद पर उठाई उंगली

Fri Aug 28 , 2020
नई दिल्ली देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में कामचलाऊ अध्यक्ष की जगह निष्पक्ष चुनाव कराकर फुल टाइम अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर पार्टी के ही 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिखे गए चिट्ठी कांड को लेकर कांग्रेस में जहां अंदर खाने घमासान भी मचा हुआ है , वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा ने […]