विदेश

गुप्त फाइलें लीक कर US से फरार हुए एडवर्ड स्नोडेन को मिली रूसी नागरिकता

मास्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने सोमवार को पूर्व अमेरिकी खुफिया ठेकेदार एडवर्ड स्नोडेन (Edward Snowden) को रूसी नागरिकता (Russian citizenship) प्रदान की। 39 वर्षीय स्नोडेन 2013 में गुप्त फाइलों को लीक (secret files leaked) करने के बाद अमेरिका से भाग गए थे और उन्होंने रूस में शरण दी गई थी। अब सोमवार को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा हस्ताक्षरित एक आदेश के अनुसार, स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में शामिल रहे, जिन्हें रूस की नागरिकता प्रदान की गई है। यह आदेश एक सरकारी वेबसाइट पर साझा किया गया।


अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के एक पूर्व ठेकेदार स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के विवरण वाले दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है। स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास प्रदान किया गया था। उस समय स्नोडेन ने कहा था कि उन्होंने अपनी अमेरिकी नागरिकता को छोड़े बिना रूसी नागरिकता के लिए आवेदन करने की योजना बनाई है।

स्नोडेन ने उस समय पूरी दुनिया के सामने अमेरिका की पोल खोल दी थी जब उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के काले चिट्ठे लीक कर दिए थे। उन्होंने NSA के विशाल घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निगरानी कार्यों को दुनिया के सामने खोलकर रख दिया था। अमेरिकी अधिकारी वर्षों से चाहते थे कि स्नोडेन जासूसी के आरोपों में आपराधिक मुकदमे का सामना करने के लिए अमेरिका लौट आएं। पुतिन के इस कदम को अमेरिका को चिढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

Share:

Next Post

Rajasthan: बागी विधायकों को नोटिस जारी करने की तैयारी, दोनों पर्यवेक्षकों से मांगी रिपोर्ट

Tue Sep 27 , 2022
नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) राजस्थान (Rajasthan) में सार्वजनिक रूप से मुखर रहे बागी विधायकों (rebel MLAs) को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है। इसको लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। सोनिया गांधी ने पार्टी की राजस्थान इकाई में चल रहे संकट को लेकर पार्टी […]