
जबलपुर। शहर में बिजली कंपनी ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रांझी थाने में 3 कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा के निर्देश पर हुई गहन जांच में राहुल पटेल, अमर लोधी और दीपक अहिरवार नाम के आउटसोर्स कर्मचारी अनाधिकृत रूप से बिना शुल्क जमा कराए बिजली मीटर लगाने के दोषी पाए गए।
जारी रहेगी कार्रवाई:एसई अरोरा
निलंबन और कानूनी कार्रवाई से भ्रष्ट तंत्र में हड़कंप मच गया है। जांच का दायरा अभी और भी बढ़ सकता है। अधीक्षण अभियंता श्री अरोरा ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस तरह की धांधली में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ और भी कड़ी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विभाग की प्राथमिकता बिजली वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाना और राजस्व की चोरी को पूरी तरह से रोकना है। इस कार्रवाई का मुख्य संदेश यही है कि विभागीय संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी स्तर पर नहीं छोड़ा जाएगा। आम उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी अब मीटर से जुड़ी हर गतिविधि का सत्यापन करेगी ताकि भविष्य में इस तरह की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved