img-fluid

एलन मस्क का नया कीर्तिमान! अकेले ही अगले 4 रईसों की कुल दौलत को पछाड़ा

June 13, 2026

डेस्क: स्पेसएक्स ने एलन मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बना दिया है. वह वर्ल्ड के पहले ट्रिलेनियर बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की नेट वर्थ अब 1.11 ट्रिलियन डॉलर है जो अगले चार अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है. Larry Page, Sergey Brin, Jeff Bezos और Larry Ellison इन चारों की कुल नेट वर्थ 1.089 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि अकेले Elon Musk की संपत्ति 1.11 ट्रिलियन डॉलर है.

हफ्तों के इंतजार और अटकलों के बाद स्पेसएक्स की शानदार शुरुआत हुई, क्योंकि दुनिया भर के निवेशकों को आखिरकार कंपनी के शेयर में ट्रेड करने का पहला मौका मिला. स्पेसएक्स के शेयर अपने पहले सेशन में 19% ऊपर बंद हुए, जिससे मस्क की संपत्ति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. SpaceX अब अमेरिका में लिस्टेड छठी सबसे मूल्यवान कंपनी है, जिसकी मार्केट वैल्यू 2.1 ट्रिलियन डॉलर है. शेयरों की ट्रेडिंग 150 डॉलर पर शुरू हुई, जो 135 डॉलर के IPO प्राइस से 11% ज्यादा थी, और सेशन के अंत में यह 160.95 डॉलर पर बंद हुई.


  • मस्क को पहली बार 2012 में अरबपति के तौर पर पहचाना गया था, जब उनकी संपत्ति का अनुमान 2.4 बिलियन डॉलर लगाया गया था. उनकी नेट वर्थ 2019 में बढ़कर 20 बिलियन डॉलर हो गई और अगले साल Tesla के स्टॉक स्प्लिट के बाद इसमें जबरदस्त उछाल आया. इस तेजी ने मस्क को दुनिया के चुनिंदा 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा संपत्ति वाले लोगों की सूची में पहुंचा दिया.

    इसके बाद के छह सालों में, मस्क की संपत्ति लगभग दस गुना बढ़ गई. दौलत बनाने की उनकी रफ्तार इतनी तेज रही है कि दुनिया के कई बड़े अरबपति भी इसके आसपास नहीं हैं. इनमें Bill Gates और Bernard Arnault जैसे नाम शामिल हैं. मस्क सबसे पहले टेस्ला और स्पेसएक्स की वजह से मशहूर हुए और फिर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदकर अपना दायरा और बढ़ाया. दक्षिण अफ्रीका के Pretoria में जन्मे मस्क बाद में अमेरिका चले गए और University of Pennsylvania से 1997 में ग्रेजुएशन किया.

    Share:

  • 15 जून को दुर्लभ सोमवती अमावस्या संयोग, राशि के अनुसार अभिषेक से बढ़ेगा पुण्य और मिलेगा आध्यात्मिक लाभ

    Sat Jun 13 , 2026
    नई दिल्ली । सनातन परंपरा (Sanatan Tradition) में अमावस्या (Amavasya) तिथि का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) कहा जाता है। यह संयोग भगवान शिव (Lord Shiva) की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। वर्ष 2026 में सोमवती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved