img-fluid

एलन मस्क की कंपनी SpaceX का सबसे बड़ा स्टारशिप “सुपर हेवी” आज होगा लॉन्च

May 20, 2026

वाशिंगटन। टेक टाइकून एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) आज 20 मई को अपने अब तक के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप सुपर हेवी’ (SpaceX Super Heavy launch) का 12वां फ्लाइट टेस्ट करने जा रही है. इस बार की लॉन्चिंग खास इसलिए है क्योंकि कंपनी पहली बार पूरी तरह से नए डिजाइन वाले स्टारशिप और सुपर हेवी बूस्टर को उड़ाने वाली है. स्टारशिप दो-हिसों वाला रॉकेट सिस्टम है।

इसका निचला हिस्सा ‘सुपर हेवी’ बूस्टर कहलाता है, जो रॉकेट को जमीन से अंतरिक्ष की ओर धकेलता है. वहीं ऊपरी हिस्सा ‘स्टारशिप’ स्पेसक्राफ्ट है, जो अंतरिक्ष में क्रू और कार्गो लेकर जाता है. दोनों मिलकर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी लगभग दोगुनी ऊंचाई के हैं।


  • लॉन्चिंग का टाइम भी जानिए
    इस 12वें टेस्ट फ्लाइट के लिए रॉकेट के दोनों हिस्सों को पूरी तरह नए सिरे से डिजाइन किया गया है. इसमें SpaceX के अपग्रेडेड ‘रैप्टर’ इंजन लगाए गए हैं, जो लिक्विड मीथेन और लिक्विड ऑक्सीजन पर चलते हैं. टेक्सास स्थित स्टारबेस लॉन्च पैड को भी इस मिशन के लिए दोबारा तैयार किया गया है।

    भारतीय समयानुसार 20 मई सुबह करीब 5 बजे यह लॉन्च किया जाएगा. उड़ान भरने के करीब ढाई मिनट बाद सुपर हेवी बूस्टर स्टारशिप से अलग हो जाएगा और नियंत्रित तरीके से ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ में लैंडिंग की कोशिश करेगा. हालांकि इस बार SpaceX लॉन्च टावर के मैकेनिकल आर्म्स से बूस्टर को पकड़ने की कोशिश नहीं करेगा।

    वहीं स्टारशिप अंतरिक्ष में आगे बढ़ते हुए 22 स्टारलिंक सिम्युलेटर छोड़ेंगे, जो इंटरनेट सैटेलाइट के डमी मॉडल हैं. इसके अलावा अंतरिक्ष में रैप्टर इंजन को दोबारा स्टार्ट करने का भी परीक्षण किया जाएगा.

    नई स्टडी
    इस मिशन में SpaceX ने जानबूझकर स्टारशिप की हीट शील्ड से एक टाइल हटाई है, ताकि वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान अत्यधिक गर्मी का आसपास की टाइलों पर क्या असर पड़ता है, इसका अध्ययन किया जा सके.

    मिशन के दौरान आखिरी दो स्टारलिंक सिम्युलेटर अपने कैमरे स्टारशिप की ओर घुमाकर उसकी हीट शील्ड की तस्वीरें और डेटा पृथ्वी पर भेजेंगे. यह तकनीक सफल हुई तो रॉकेट लॉन्च की लागत काफी कम हो सकती है. इस उड़ान पर सिर्फ SpaceX ही नहीं, बल्कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और पूरी स्पेस इंडस्ट्री की नजर टिकी हुई है, क्योंकि ये खास प्रोजेक्ट भविष्य के मून मिशन और भविष्य के मंगल मिशन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

    Share:

  • MP : ट्विशा शर्मा की मौत पर भोपाल पुलिस कमिश्नर का बड़ा दावा, जानें क्या कहा...

    Wed May 20 , 2026
    भोपाल: ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस (Police) ने चौंकाने वाला दावा किया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर (Bhopal Police Commissioner) संजय कुमार (Sanjay Kumar) के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक मिले सबूतों से साफ होता है कि यह हत्या नहीं बल्कि खुदकुशी का मामला है। पुलिस का कहना है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved