img-fluid

तमिलनाडु की समुद्रम झील में डूबने से 4 नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत

November 10, 2026

तिरुवन्नामलाई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के तिरुवन्नामलाई जिले (Tiruvannamalai district) में एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है. जिले के समुद्रम झील (Samudram Lake) में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में चार नाबालिग बच्चियों और एक सरकारी बाल गृह (Government Children’s Home) की महिला कर्मचारी (Female staff) शामिल हैं।

ये हादसा आनै पिरंधन गांव में स्थित सरकारी बाल गृह के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाल गृह की 10 से ज्यादा लड़कियां परिसर के ठीक पीछे स्थित समुद्रम झील में नहाने के लिए गई थीं।


  • झील में नहाने के दौरान अचानक गहरा पानी होने के कारण बच्चियां डूबने लगीं. उन्हें बचाने और संभालने की कोशिश में वहां मौजूद बाल गृह की कर्मचारी भी गहरे पानी की चपेट में आ गई. देखते ही देखते पांच लोग पानी में समा गए।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए पांचों शव
    घटना की जानकारी मिलते ही तिरुवन्नामलाई पश्चिम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. राहत और बचाव कार्य चलाते हुए पुलिस ने झील से सभी पांचों शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही तिरुवन्नामलाई पश्चिम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • भारत के 1,75,025 लोगों को मिलेगी हज यात्रा पर जाने की अनुमति... सऊदी के साथ हुई डील

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) के बीच हज 2027 (Hajj 2027) यात्रा के लिए द्विपक्षीय समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत भारत के कुल 1,75,025 हज यात्रियों को सऊदी अरब जाने की अनुमति दी गई है। जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Indian Consulate) ने सोमवार को यह जानकारी दी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved