
नई दिल्ली. डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) और टेक्नोलॉजी (Technology) को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए सीएम (CM) नायडू (Chandrababu Naidu) ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले पर प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सामने अपनी बात रखी थी और अब वे फिर से अपनी इस मांग को दोहरा रहे हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी बात रखी थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक और आर्थिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोमवार को उन्होंने 500 और 2000 रुपए के बड़े नोटों को पूरी तरह से बंद करने की जोरदार मांग की। उनका दावा है कि अगर कैश में होने वाले बड़े लेन-देन रोक दिए जाएं, तो देश से भ्रष्टाचार की जड़ें काटी जा सकती हैं और गरीबी मिटाना बेहद आसान हो जाएगा।
डिजिटल पेमेंट और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की वकालत करते हुए सीएम नायडू ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी बात रखी थी और अब वे फिर से अपनी इस मांग को दोहरा रहे हैं।
‘सिर्फ 100 और 200 के नोट ही चलने चाहिए’
उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “डिजिटल करेंसी की रिपोर्ट के लिए मैंने ही सुझाव दिए थे। मैंने पहले भी प्रधानमंत्री से इसे लागू करने की अपील की थी और आज फिर से यही मांग कर रहा हूं। 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट पूरी तरह से रद्दी कर देने चाहिए। बाजार में सिर्फ 100 और 200 रुपये के छोटे नोट ही रहने चाहिए।”
नोटबंदी की सालगिरह के ठीक बाद छेड़ा मुद्दा
दिलचस्प बात यह है कि नायडू का यह बयान ठीक उस वक्त आया है जब 2016 की ऐतिहासिक नोटबंदी को 10 साल पूरे हुए हैं। याद दिला दें कि 8 नवंबर 2016 को केंद्र सरकार ने रातों-रात 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था, जिसका मकसद काला धन, जाली नोट और भ्रष्टाचार खत्म करना था।
‘टेक्नोलॉजी से टूटेगा भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह’
टीडीपी (TDP) चीफ ने कहा कि सिस्टम में मौजूद कमियों की वजह से भ्रष्टाचार आज एक ऐसा चक्रव्यूह बन गया है जिससे बाहर निकलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से इस सिस्टम को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
गरीबी मिटाना हो जाएगा चुटकियों का खेल!
नायडू ने दावा किया, “अगर टेक्नोलॉजी को एकदम सही तरीके से लागू कर दिया जाए, तो न देश में संपत्ति बनाना मुश्किल होगा और न ही गरीबी दूर करना।” उनका मानना है कि डिजिटल करेंसी ही भविष्य है।
नायडू ने चुनावी राजनीति में भी बड़े बदलाव की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव पैसों की ताकत से नहीं, बल्कि समाज सेवा की भावना से लड़े जाने चाहिए। उन्होंने चुनावों में अंधाधुंध पैसा बांटने की कड़ी निंदा की।
खत्म होगी नेताओं की ‘पैसा वसूल’ वाली सोच
चुनावों में बंटने वाले कैश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करता है, सत्ता में आने के बाद उसकी सबसे पहली कोशिश उसी पैसे को वापस वसूलने की होती है। चुनाव खर्च कम होने से ही नेता जनता के प्रति जवाबदेह बनेंगे।
उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने चुनावों में पैसों के बंटवारे पर लगाम लगाकर एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत की है। नायडू के मुताबिक, “जब चुनाव में पैसा खर्च होना बंद होगा, तो नेताओं में सेवा का भाव बढ़ेगा और ‘मैंने पैसा खर्च किया है, तो मैं उसे भ्रष्टाचार करके वापस निकालूंगा’ वाली घटिया सोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved