भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बयानों को लेकर विवादों में रही हैं इमरती

  • कभी डिप्टी सीएम बनने तो कभी कलेक्टर से चुनाव जितवाने की बात कही

भोपाल। प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच मंत्री एवं डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी सुर्खियों में है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डबरा में सभा के दौरान आयटम बोल दिया था। जिसके बाद भाजपा ने इसे इमरती और खासकर महिला सम्मान से जोड़ दिया। इसके बाद इमरती ने भी कमलनाथ की मां-बहन को सीधे तौर पर आयटम बता दिया। इतना ही नहीं इससे पहले भी इमरती देवी अपने बयानों को लेकर विवादों में रही हैं।

इमरती देवी और उनके विवादित बयान

  • सीएम की मनाही के बाद भी अंडा बंटेगा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंगनबाडिय़ों में अंडा बांटने से साफ इंकार कर चुके हैं। इसके बावजूद भी इमरती देवी अंडा बंटवाने पर जोर देती रहीं।
  • कलेक्टर से जितवा लेंगे चुनाव: इमरती ने जनसंपर्क के दौरान कहा था कि चुनाव जीतना बड़ी बात नहीं है। कलेक्टर को फोन करेंगे और चुनाव जीत जाएंगे।
  • डिप्टी सीएम बनना है: महाराज और मुख्यमंत्री मुझे डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। उपचुनाव बाद में बनूंगी।
  • कमलनाथ राक्षश औ पागल: पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा आयटम कहे जाने के बाद इमरती ने भी सीमा लांघ दीं। उन्होंने कमलनाथ को राक्षश और पालग तक बता दिया।
  • कमलनाथ की मां-बहन आयटम: इमरती ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मां-बहन को आयटम बता दिया। साथ ही कांग्रेस नेता अजय सिंह को कहा कि वे अपनी मां-बहन को लात मारकर बाहर निकालते हैं।
  • एफआईआर नहीं तो आत्महत्या करूंगा: पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के बााद इमरती देवी अब एफआईआर पर अड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और अजय सिंह पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो वे आत्महत्या कर लेंगी। जनप्रति द्वारा सार्वजनिक तौर पर आत्महत्या की धमकी देना भी अपराध है।
  • 5-5 पांच लाख लेते से विधायक : कमलनाथ सरकार में जो विधायक मंत्री नहीं बन पाए वे पांच-पांच लाख रुपए महीना लेते थे। इनमें रक्षा सिरोनिया, जसवंत जाटव, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव और सुरेश धाकड़ के नाम बताए। जो अभी भाजपा प्रत्याशी हैं।
Share:

Next Post

सुनी सुनाई: मंगलवार 20 अक्टूबर 2020

Tue Oct 20 , 2020
पांच दिन कहां रहे सिंधिया म प्र के प्रतिष्ठापूर्ण उपचुनाव से भाजपा के नए नवेले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के अचानक पांच दिन लापता हो जाने की चर्चा जोर-शोर से है। भाजपा के चुनावी रथ से सिंधिया का फोटो हटने और भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में दसवें नंबर पर सिंधिया का नाम आने के […]