देश व्‍यापार

कर्मचारियों को फिर मिला DA, जानिए कब से होगा लागू

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) को बड़ा तोहफा मिला है। ये तोहफा महंगाई भत्ता (gift dearness allowance) यानी डीए का है।पिछले साल के अंतिम महीनों में कर्मचारियों को एक के बाद एक खुशखबरी मिली है। चाहे केंद्र सरकार के कर्मचारी हों या राज्य सरकार के सबकी सैलरी में बम्प इजाफा हुआ है। अब इसी क्रम में नए साल में भी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर (DA DR Hike) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की हैद्य। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी. कर्मचारियों के बीच इस घोषणा के बाद खुशी की लहर है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए (DA Hike) को 31 प्रतिशत कर दिया ।. अब इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार (Odisha State Government) ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा किया है. अब ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह डीए और डीआर का लाभ मिलेगा।



दूसीर तरफ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
विदित हो कि है कि राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का भी फैसला किया है। कर्मचारियों को जनवरी 2016 से अगस्त 2017 के बीच बढ़े हुए वेतन का 50 प्रतिशत बकाया मिलेगा। इस फैसले का लाभ राज्य के छह लाख कर्मचारियों को होगा। यानी नए साल के शुरुआत से ही कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार भी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर सकती है। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों को देखें तो सितंबर 2021 तक महंगाई भत्ता 33 फीसदी हो चुका है। यानी इस हिसाब से इसमें 2 फीसदी का इजाफा हो चुका है।
जानिए क्‍या इसका गणित
मान लीजिए कि मूल वेतन 18 हजार रुपए है। इस वेतन वाले कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के तौर पर 5040 रुपए मिल रहे हैं। ये रकम मूल वेतन का 28 फीसदी है। इस भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होने पर मिलने वाली रकम 5580 रुपए होगी। मतलब ये कि कर्मचारियों के वेतन में 540 रुपए (5580-5040 रुपए) का इजाफा होगा। आप अपने मूल वेतन के आधार पर इसका कैल्कुलेशन कर सकते हैं। जितना ज्यादा मूल वेतन होगा, महंगाई भत्ता भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी।

Share:

Next Post

INDORE : बस का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, आरोपी फरार

Sat Jan 15 , 2022
इंदौर। कल रात को धार (Dhar) से सूरत (Surat) जाने के लिए एक महिला इन्दौर (Indore) आई और गंगवाल बस स्टैंड (Gangwal Bus Stand) पर बस का इंतजार करने लगी। बस नहीं आई तो वह वहीं रुक गई। रात को बरगलाकर दो लोग उसे अपने साथ ले गए और बलात्कार किया। छत्रीपुरा पुलिस (Chhatripura Police) […]