
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ में सुरक्षाबल और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर विशेष खुफिया जानकारी मिली थी. इसी के आधार पर किश्तवाड़ के चटरू में सुरक्षा बलों की ओर से एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ राउंड गोलियां चली हैं.
जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान सुरक्षाबलों (Security Forces) ने इलाके में निगरानी तेज कर दी है, जिसके बाद से बीते कुछ सप्ताह में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ (Firing) हो चुकी है. हाल ही में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर के कुलगाम इलाके में मुठभेड़ हुई थी. इसके बाद कठुआ जिले में भी मुठभेड़ हुई.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved