विदेश

आयरलैंड में गैस स्टेशन पर विस्फोट, स्कूली छात्रा समेत अब तक 10 लोगों की मौत

लंदन। उत्तर-पश्चिमी आयरलैंड के एक गांव में गैस स्टेशन जबरदस्त विस्फोट हुआ है। धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है। आपातकालीन कर्मियों ने देर रात तक पीड़ितों की तलाश में अभियान चलाया। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आयरलैंड की पुलिस ने शनिवार को बताया कि काउंटी डोनेगल के क्रिस्लो शहर के एपलग्रीन सर्विस स्टेशन में हुए विस्फोट के बाद अब किसी के बचने की कोई उम्मीद नहीं है। कम से कम आठ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और कई लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।


आयरलैंड और पड़ोसी उत्तरी आयरलैंड के आपातकालीन कर्मी पुलिस के साथ तलाश अभियान में जुटे हैं। विस्फोट के कारण गैस स्टेशन की इमारत धराशाई हो गई है। इसमें गांव की एक मुख्य दुकान और डाकघर मौजूद था। आसपास की अन्य इमारतों को भी क्षति पहुंची है। आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि यह डोनेगल और पूरे देश के लिए सबसे बुरे दिनों में से एक था।

Share:

Next Post

अमेरिका ने चीनी चिप निर्माण पर लागू किए नए नियम, नीति में होगा बड़ा परिवर्तन

Sun Oct 9 , 2022
वाशिंगटन। अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने चीन की तकनीकी और सैन्य बढ़त पर लगाम लगाने के लिए चिप निर्यात पर नए प्रतिबंधों का प्रकाशन किया है। इसमें दुनिया में कहीं भी अमेरिकी उपकरणों की मदद से बने सेमीकंडक्टर चिप से चीन को अलग करना शामिल है। इनमें से कुछ नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो […]