भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फैमली सुसाइड केस… परिवार की आखिरी सदस्य अर्चना जोशी ने भी दम तोड़ा

  • चार दिन में पांच मौतों के साथ खत्म हो गया हंसता-खेलता परिवार
  • सूदखोर गैंग की चारों महिलाएं जेल पहुंची, जागते हुए काट दी रात

भोपाल। ऑटो पाट्र्स व्यापारी के परिवार के सामूहिक खुदकुशी में परिवार की आखरी सदस्य अर्चना जोशी ने भी आज तड़के अस्पताल में अंतिम सास ली। शनिवार की देर रात उनके पति संजीव जोशी ने दम तोड़ दिया था। इसी दिन सुबह उसकी बड़ी बेटी गिरिश्मा जोशी की मौत हो गई थी। जबकि शुक्रवार को दादी नंदनी जोशी और उनकी छोटी पोती पूर्वी जोशी की मौत हो गई थी। वहीं आरोपी बबली गैंग की 4 महिलाओं को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजने के आदेश दिए। कार्रवाई के बाद कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया। पिपलानी पुलिस ने इन्हें रविवार को जज शालू सिरोही चौकसे की कोर्ट में पेश किया।


जानकारी के अनुसार रविवार को महिलाओं को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने रिमांड की मांग भी नहीं की थी। इधर, जमानत के लिए आवेदन लगाने की बात कर रहे वकील से आरोपी महिलाओं ने कहा- हमें पता है, अभी जमानत नहीं मिलेगी…। बाद में जमानत के लिए आवेदन लगाएंगे। इससे पहले मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी प्रमिला ने कोर्ट रूम के बाहर अपने जेवर उतरकर पिता को सौंपे। वह पिता से बोली कि जेल में जेवर उतरवा लेंगे। जेल वारंट जारी होने के बाद पुलिस चारों को आरोपियों को पौने 5 बजे कोर्ट से जेल के लिए लेकर रवाना हुई। करीब पौने 6 बजे महिलाओं को जेल में तलाशी के बाद दाखिल किया गया। चारों महिलाओं को जेल के महिला विचाराधीन वार्ड में एक साथ रखा गया है। सूत्रों की माने तो महिलाओं ने आज सुबह जेल नियमों के अनुसार जल्दी उठकर प्राथना में भाग लिया इसके बाद में नाश्ता किया। इससे पूर्व बबली दुबे रात भर अपने वार्ड के एक कोने में बैठी रही। वहीं उसने जागते हुए पूरी रात काटी, उसकी बेटी रानी उसके पड़ोस में ही सो गई थी। उर्मिला और प्रमिला भी दोनों के पास ही सोई थीं।

इनसे होगी पूछताछ, तलाश शुरु
राजू राय,लक्ष्मी राय और बागसेवनिया के संतोष चौकसे,बब्ली गौर निवासी अशोका गार्डन की तलाश की जा रही है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। जबकि बब्ली गौर मामले में नामजद आरोपी है। सभी एफआईआर होने की भनक लगते ही अंडरग्राउंड हो गए हैं। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Share:

Next Post

नशे का काला कारोबार खड़ा कर रहे नक्सली

Mon Nov 29 , 2021
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मादक पदार्थो की खेती को बढ़ावा भोपाल। मप्र सहित नक्सल प्रभावित राज्यों में तस्करों ने नशे के कारोबार का बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इन तस्करों ने नक्सलियों का संरक्षण प्राप्त है। मप्र के कई जिलों में लंबे समय से मादक पदार्थो की खेती की जा […]