बड़ी खबर

MSP पर अड़े किसान, केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक रही बेनतीजा, रविवार को फिर होगी वार्ता

चंडीगढ़ (Chandigarh)। किसानों के दिल्ली कूच (Farmer Protest) का आज तीसरा दिन है। किसान यूनियनों (farmer unions) के साथ बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) का कहना है, “आज सरकार और किसान यूनियनों के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा (Positive discussion) हुई. किसान यूनियन द्वारा उठाए गए विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमने फैसला किया है कि अगली बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी। हम सभी शांतिपूर्वक समाधान निकालेंगे।

किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ तीसरी बैठक बेनतीजा रही है। बल प्रयोग पर किसानों ने विरोध जताया है। वहीं किसान एमएसपी पर अड़े हुए हैं। अगली वार्ता रविवार को होगी। किसानों और सरकार में तीसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई है, किसान अगली बातचीत जल्दी चाह रहे थे।


एमएसपी पर अड़े किसान, हरियाणा के बल प्रयोग पर जताई कड़ी आपत्ति
केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चल रही तीसरे दौर की बैठक वीरवार-शुक्रवार रात एक बजे तक जारी है। इस बैठक के शुरू होते ही किसानों ने हरियाणा सरकार और पुलिस की ओर से किए गए बल प्रयोग पर कड़ी आपत्ति जताई। इस पर केंद्रीय मंत्री उन्हें समझाते नजर आए। इसके बाद एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों पर चर्चा शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री लखीमपुर खीरी कांड समेत अन्य मांगों पर किसानों के साथ सहमत दिखे, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी पर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।

तीसरे दौर की बैठक में किसानों ने हरियाणा के बल प्रयोग पर जताया विरोध
किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार की ओर से की गई बैरिकेडिंग और किसानों पर बल प्रयोग का विरोध भी इस बैठक में जताया। किसानों ने दिल्ली का रास्ता खोलने की मांग भी की। इससे पहले भी 8 और 12 फरवरी को वार्ता हो चुकी है, जो कि बेनतीजा रहीं। किसानों की तरफ से एमएसपी की गारंटी और स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट ही मुख्य मांगें हैं। इससे पहले की बैठक में किसानों पर दर्ज पुलिस केस वापस लेने जैसी मांगों पर सहमति बन गई थी। दोनों पक्षों में बैठक शाम 5 बजे शुरू होनी थी, जिसके लिए किसान नेता समय पर मगसीपा भवन पहुंच गए, लेकिन ताज होटल में ठहरे केंद्रीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मान एवं वित्त मंत्री हरपाल चीमा की बैठक के चलते केद्रीय नेता रात 8 बजे तक ही किसानों के साथ बैठक के लिए पहुंच सके।

शंभू सीमा पर एक बार फिर टकराव की स्थिती बन गई। निहंग सिंह की पीठ में रबर की गोली लगी है। वह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस फोर्स ने आंसू गैस के गोले भी दागे हैं। बताया जाता है कि कुछ निहंग घग्गर के पुल पर बैरिकेड के पास जाकर पुलिसकर्मियों को ललकार रहे थे। समझाने पर नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा।

कल पंजाब में प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी
भारत बंद के समर्थन में शुक्रवार को पंजाब में प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। प्राइवेट बस ऑपरेटर ने यह ऐलान किया है।

किसानों के समर्थन में पंजाब कांग्रेस भी भारत बंद में शामिल
पंजाब कांग्रेस 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। अपने दिल्ली कूच आंदोलन के तहत इस समय हरियाणा की सीमाओं पर बैरिकेडिंग और बल प्रयोग के विरोध में किसान संगठनों ने भारत बंद का एलान किया है। वहीं, देशभर के किसान संगठनों द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद की घोषणा की गई है। किसान बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ-साथ जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ते हुए एमएसपी पर गारंटी जैसे अधिकार भी मांग रहे हैं।

इसके तहत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से पीसीसी प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें राज्य के किसानों के लिए न्याय की मांग की जाएगी।

पीएसईबी ने जारी की एडवाइजरी
भारत बंद की लेकर पीएसईबी ने एडवाइजरी जारी की है। 16 फरवरी को भारत बंद के चलते एक घंटा पहले पहुंचने की कोशिश की जाए, जिससे पेपर में कोई प्रॉब्लम न आए। भारत बंद के चलते कोई भी बोर्ड का पेपर मुल्तवी नहीं किया गया।

Share:

Next Post

जॉनी लीवर को गंदा कदम उठाने से रोका, एक्टर ने बताई हंसते चेहरे के पीछे अपने दर्द की कहानी

Fri Feb 16 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। जॉनी लीवर (johnny lever)ने अपने करियर में हमेशा फैंस और दर्शकों (audience)को हंसाया है। वह जहां भी जाते हैं वहां का माहौल ही खुशनुमा (the atmosphere is pleasant)कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबको खुश करने वाले जॉनी की लाइफ(Johnny’s life) में ऐसा समय आया था जब वह […]