img-fluid

भाजपा शासन में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से परेशान हैं किसान – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

August 05, 2026


लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा शासन में (Under BJP Rule) भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से (By Corruption and Mismanagement) किसान परेशान हैं (Farmers are Troubled) ।


  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोंडा में खाद के लिए लंबी कतारों में खड़े किसानों का वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों को आज खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है, वही अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ इससे भी लंबी कतार लगाकर उसे सत्ता से बाहर कर देंगे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण किसान परेशान हैं तथा कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा संकट भाजपा है।

    सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा कि भरी बरसात में, उप्र के गोंडा में खाद लेने के लिए लगी लाइन में लगे किसान कह रहे हैं, अगले चुनाव में इससे दोगुनी लाइन भाजपा के विरुद्ध वोट डालने के लिए लगेगी, जिससे भाजपा हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी। जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा! इसके पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा। देश में सिर्फ़ एक संकट है और वह है ‘भाजपा’। भाजपा जाए तो सब सुधर जाए। ज्ञात हो कि यूपी के गोंडा जिले में खरीफ सीजन के दौरान यूरिया और डीएपी की बढ़ती मांग के बीच सहकारी समितियों पर किसानों की लंबी कतारें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के जिले में पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा और छापेमारी के बावजूद कई समितियों पर किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

    बारिश के बीच भी खाद लेने के लिए महिलाओं और बुजुर्ग किसानों के लाइन में खड़े रहने की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा हुई। माधवगंज और रेतवागाड़ा साधन सहकारी समितियों पर सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे। कई किसानों ने सुबह से शाम तक इंतजार करने के बावजूद खाद नहीं मिलने की शिकायत की, जबकि कुछ महिलाओं ने सावन के व्रत के दौरान भी बारिश में घंटों कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार किया। समिति स्तर के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध स्टॉक का लगातार वितरण किया जा रहा है, लेकिन अचानक बढ़ी मांग और भीड़ के कारण दबाव की स्थिति बनी। कुछ स्थानों पर वितरण कार्य में लगे कर्मचारियों की अनुपस्थिति से भी अव्यवस्था की शिकायतें सामने आईं। वहीं, जिला प्रशासन और कृषि विभाग का दावा है कि जिले में खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

    Share:

  • वो स्टूडेंट प्रोटेस्ट नहीं था...बांग्लादेश से निष्कासन की दूसरी बरसी पर बोलते हुए इमोशनल हुईं शेख हसीना

    Wed Aug 5 , 2026
    नई दिल्ली। बांग्लादेश से निष्कासन की दूसरी बरसी पर उनकी पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेशी आवामी लीग की अध्यक्षा शेख हसीना ने संबोधन किया। इस कार्यक्रम में शेख हसीना ने कहा कि ये वो बांग्लादेश नहीं जिसके लिए 30 लाख लोग बलिदान हुए। 1971 का मूवमेंट हुआ। यह कहते हुए शेख हसीना इमोशनल भी हो गईं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved