img-fluid

वो स्टूडेंट प्रोटेस्ट नहीं था…बांग्लादेश से निष्कासन की दूसरी बरसी पर बोलते हुए इमोशनल हुईं शेख हसीना

August 05, 2026

नई दिल्ली। बांग्लादेश से निष्कासन की दूसरी बरसी पर उनकी पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेशी आवामी लीग की अध्यक्षा शेख हसीना ने संबोधन किया। इस कार्यक्रम में शेख हसीना ने कहा कि ये वो बांग्लादेश नहीं जिसके लिए 30 लाख लोग बलिदान हुए। 1971 का मूवमेंट हुआ। यह कहते हुए शेख हसीना इमोशनल भी हो गईं। मैं एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर बोल रही हूं जिसने अपनी जिंदगी बांग्लादेश के लोगों के साथ बिताई है, जिसे अपने देश से दूर जाने पर मजबूर होना पड़ा, लेकिन मैं कभी भी अपने लोगों से अलग नहीं हुई। शेख हसीना बोलीं कि मुझे अपने भविष्य की नहीं, बांग्लादेश के फ्यूचर की चिंता है। बांग्लादेश के लोगों को सुरक्षा, विकास, समृद्धि और शांति चाहिए।

वह एक ऑर्गेनाइज्ड प्रोटेस्ट था- शेख हसीना
दो साल पहले बांग्लादेश के प्रदर्शन पर बोलते हुए शेख हसीना ने कहा, ‘पिछले दो सालों से, मैंने अपने प्यारे बांग्लादेश को मुश्किलों से गुजरते देखा है। यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसे हमने बनाया था, यह वह बांग्लादेश नहीं है जिसके लिए 1971 में 30 लाख लोगों ने अपनी जान दी थी। मैं जुलाई और अगस्त 2024 की सच्चाई से अपनी बात शुरू करना चाहती हूं। यह छात्रों का कोई शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था। शुरू से ही, मेरी सरकार ने बातचीत, कानूनी प्रक्रिया और धैर्य से इस मुद्दे को शांति से सुलझाने की कोशिश की। लेकिन सुधार की बात की आड़ में, कुछ संगठित समूह छात्रों की माँगों को हिंसक राजनीतिक हथियार में बदलने की कोशिश कर रहे थे।’


  • शेख हसीना की मांगें
    बैन आवामी लीग से हटे।
    पॉलिटिकल प्रिजनर फ्री हों।
    झूठे केस हटाए जाएं।
    फ्रीडम ऑफ स्पीच रिस्टोर हो।
    प्रेस फीडम की सुरक्षा हो।
    न्यायिक व्यवस्था की आजादी की गारंटी हो।
    कानूनी एजेंसियां लोगों की सेवा करें, उसका इस्तेमाल पावरफुल लोग ना करें।

    हम बांग्लादेश को एक फेल्ड स्टेट नहीं बनने देना चाहते- नौफेल
    शेख हसीना के बोलने से पहले निर्वासन में रह रहे शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के नेताओं ने बांग्लादेश की सत्ता के पूर्व सलाहकार मोहम्मद यूनुस पर भी जुबानी हमला बोला। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार में मंत्री रहे मोहिबुल हसन चौधरी नौफेल ने कहा कि हम बदला नहीं चाहते हैं। हम बस इंसाफ चाहते हैं। हम अपील करना चाहते हैं कि बांग्लादेश में धार्मिक कट्टरवाद को सपोर्ट ना करें। हम बांग्लादेश को एक फेल्ड स्टेट नहीं बनने देना चाहते हैं।

    Share:

  • सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया - सपा सांसद अवधेश प्रसाद

    Wed Aug 5 , 2026
    लखनऊ । सपा सांसद अवधेश प्रसाद (SP MP Awadhesh Prasad) ने कहा कि सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया (BJP has most insulted Sanatan Dharma) । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर सनातन धर्म का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अगर किसी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved