img-fluid

14 साल के बेटे से पिता ने किया यौन शोषण, पहले बेटी से दुष्कर्म में जा चुका है जेल; MP में मामला दर्ज

September 07, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) जिले में एक पिता पर अपने ही 14 वर्षीय बेटे के साथ कथित तौर पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का गंभीर आरोप लगा है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इससे पहले अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।

मां के काम पर जाने के बाद घर पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्चे के माता-पिता करीब 14 वर्षों से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा है। बच्चे की मां घरों में काम करती है। आरोप है कि घटना वाले दिन मां के काम पर जाने के बाद आरोपी उनके घर पहुंचा।

बताया गया है कि आरोपी ने बेटे से उसकी मां के साथ समझौते की बात होने का दावा किया और उसे कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में उसने बच्चे के साथ गलत हरकत की। जाते समय आरोपी ने बच्चे को धमकाया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा।


  • मां के सामने रो पड़ा बच्चा

    मां जब काम से वापस लौटी तो उसने बेटे को परेशान और रोते हुए देखा। बच्चा खाना भी नहीं खा रहा था और काफी डरा-सहमा हुआ था। मां के पूछने और भरोसा दिलाने के बाद उसने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।

    इसके बाद मां अपने बेटे को लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    पहले बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है आरोपी

    जांच में पुलिस को आरोपी के पुराने आपराधिक मामले की भी जानकारी मिली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा था और वह इस मामले में जेल जा चुका है। हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद अब उस पर बेटे के साथ कथित अपराध का आरोप लगा है।

    पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी फरार

    बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार, पीड़ित की मां की शिकायत और बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी के पुराने मामले समेत पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

    Share:

  • बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने निकाला प्याज का बफर स्टॉक.... 10 दिन में ही बिक गई 4000 टन

    Mon Sep 7 , 2026
    नई दिल्ली। एक ओर जहां चीनी की कीमतों (Sugar prices) में बीते दिनों त्योहारों पर मिठास कम करने का काम किया, तो वहीं प्याज (Onion Price) लोगों की आंख से आंसू निकालती हुई नजर आई. देशभर में प्याज की कीमतों (Onion Price ) में तेज उछाल देखने मिला था. इसे देखते हुए सरकार ने कांदा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved