इंदौर न्यूज़ (Indore News)

INDORE: नगर निगम की महिला कर्मचारी ने सहायक आयुक्त पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

इंदौर। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की स्थापना शाखा में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को नगर निगम के ही एक प्रभारी सहायक आयुक्त पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उक्त महिला कर्मचारी ने नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह को शिकायत की है। महिला कर्मचारी ने आयुक्त को बताया की स्वास्थ्य विभाग स्थापना का प्रभारी होने के चलते उक्त सहायक आयुक्त के कैबिन में जब किसी फाइल पर हस्ताक्षर करवाने गई थीं इसी दौरान सहायक आयुक्त ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त ने पहले महिलाओं की शिकायतों को सुनने के लिए महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की चार सदस्यीय विशाखा कमेटी का गठन किया और उक्त शिकायत को इस समिति को सौंप दिया है। पूर्व में नगर निगम में गठित विशाखा समिति की प्रभारी उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल थीं। लेकिन उनके देवास तबादले के बाद उक्त समिति का पुनर्गठन नहीं किया गया था।

Share:

Next Post

Google ने Play Store से डिलीट कर दिए 2200 से ज्यादा फर्ज़ी ऐप्स

Fri Feb 9 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। इंटरनेट के इस जमाने पर बहुत सारे लोग गूगल पर मिलने वाली हर जानकारी पर पूरा भरोसा करते हैं. इस चीज का साइबर क्रिमिनल्स (cyber criminals) काफी फायदा उठाते हैं. पिछले कुछ सालों में इंटरनेट और गूगल के प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने, लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी […]