विदेश

पेरू में खदान में लगी भीषण आग, 27 लोग जिंदा जले

यानाक्विहुआ। दक्षिणी पेरू (southern peru) के एक दूरस्थ इलाके में स्थित सोने की खदान (Gold Mines) में रविवार आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। उन्होंने इस घटना को पेरू के इतिहास (History) की सबसे खराब खनन त्रासदियों में से एक माना है।

सोने की खदान (Gold Mines) में आग लगने की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन घटनास्थल पर अपनों की तलाश करने पहुंच गए। हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिजन का का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। रोया मार्सेलिना एगुइरे नामकी महिला के 51 वर्षीय पति फेडेरिको इडमे ममानी भी हादसे के शिकार हो गई है।


आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट 
रोया मार्सेलिना एगुइरे अपने पति की मौत पर दहाड़े मार कर रो रही थी। वहीं पीड़ित के भाई फ्रांसिस्को ने कहा कि हम जानते हैं कि खदान के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया, जो कुछ भी हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं। स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि आग अरेक्विपा क्षेत्र में ला एस्पेरांज़ा 1 खदान के अंदर एक सुरंग में लगी थी।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए। हालांकि, स्थानीय मीडिया ने पहले कहा था कि क्षेत्रीय राजधानी अरेक्विपा शहर से 10 घंटे की दूरी पर स्थित कोंडेसुयोस प्रांत में खदान में विस्फोट के बाद आग लगी।

 

 

Share:

Next Post

अजय माकन का बड़ा आरोप, केजरीवाल के बंगले के लिए 45 करोड़ नहीं 171 करोड़ किए गए खर्च

Mon May 8 , 2023
नई दिल्ली। कांग्रेस के अजय माकन ने रविवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के सौंदर्यीकरण में 45 करोड़ रुपये नहीं बल्कि तीन गुना यानी 171 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अजय माकन ने कहा कि कि मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर के विस्तार के लिए उनकी सरकार को उन अधिकारियों के लिए […]