खेल

फीफा के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए रोबर्ट लेवांडोवस्की

ज्यूरिख। पोलैंड के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की को फीफा का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले लेवांडोवस्की ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ते हुए यह पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं मैनचेस्टर सिटी और इंग्लैंड की डिफेंडर लूसी ब्रोंज ने महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

 कोरोना वायरस के कारण इस पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअली किया गया था। दोनों खिलाड़ियों ने पहली बार यह अवार्ड जीता है। ब्रोंज यह पुरस्कार जीतने वाली पांचवीं महिला हैं तो वहीं लेवांडोवस्की रोनाल्डो, मेसी और रियल मेड्रिड के मिडफील्डर लुका मोड्रिक के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

 दोनों खिलाड़ियों को महिला एवं पुरुष विश्व एकादश में भी जगह मिली है। इंग्लिश क्लब लीवरपूल के कोच जार्गन क्लोप को सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच का अवार्ड मिला है। महिला वर्ग में यह अवार्ड नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय टीम की कोच सारिना वेइगमैन को मिला। वह अपने करियर में दूसरी बार यह अवार्ड जीती हैं। 

 लेंवाडोवस्की के जर्मन क्लब के गोलकीपर मैन्युएल नेयुर को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है। फ्रांस की साराह बाउहादी को सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना गया है। 

Share:

Next Post

वर्ष 2025 तक एमएफ उद्योग की असेट होगी 50 लाख करोड़ के पार

Fri Dec 18 , 2020
मुंबई। अगले पांच वर्ष यानी वर्ष 2025 तक भारतीय म्यूचुअल फंड (एमएफ) उद्योग की असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वैल्यू में दो अंकों की वृद्धि रहेगी। यह 50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा।  क्रिसिल एजेंसी के एमडी और सीईओ आशिष सुयश के मुताबिक बीते कुछ वर्षों में एमएफ उद्योग बेहतर तरीके से वृद्धि […]