img-fluid

खुलेगी फाइल, सामने आएगा सच; चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी रिपोर्ट

June 23, 2026

अयोध्या: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर केंद्र और सरकार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है. इस मामले की जांच का जिम्मा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंपा था. SIT ने आज (23 जून) को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है.

जानकारी के मुताबिक 3 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने अपनी रिपोर्ट यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) संजय प्रसाद को सौंप दी है. इस रिपोर्ट में पिछले दिनों की कई जांच की पूरी जानकारी है. माना जा रहा है कि अब कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं और कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

लखनऊ मंडल के आयुक्त और SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने SIT के दोनों सदस्यों के साथ अपर ने एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी है. पंत ने कहा कि हमने रिपोर्ट सौंप दी है यह एक शुरुआती रिपोर्ट है और इसकी जानकारी गोपनीय है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हम कुछ कुछ भी बता नहीं सकते. हमने अपनी जांच के नतीजे उन्हें बता दिए हैं.


  • वहीं सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि जांच की कार्रवाई अभी प्रचलित है. यानी यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है और मामले की जांच अभी आगे भी जारी रहेगी. अयोध्या मामले को लेकर SIT ने पिछले दिनों कई स्तरों पर जांच, पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल की थी. अब प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने के बाद इस संवेदनशील मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

    सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट लगभग 150 पेज की है और इसमें लगभग 150 व्यक्तियों से की गई पूछताछ का विवरण शामिल है. बताया जा रहा है कि SIT ने एफआईआर दर्ज करने और मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की सिफारिश की है. टीम ने मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की नियुक्ति और विस्तृत जांच के लिए SIT को अतिरिक्त समय देने का भी सुझाव दिया है. सूत्रों ने बताया कि SIT ने पिछले पांच वर्षों में मंदिर को प्राप्त सभी दान का ऑडिट करने की सिफारिश की है.

    रिपोर्ट में दान के प्रबंधन में भविष्य में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के लिए कई उपायों का भी प्रस्ताव दिया गया है, जिनमें कर्मचारियों की नई भर्ती और प्रशासनिक निगरानी को मजबूत करना शामिल है. रिपोर्ट की सिफारिशों पर अंतिम निर्णय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे.

    Share:

  • अमरनाथ यात्रा: NSG-SOG की मॉक ड्रिल, आतंकी हमले से निपटने का अभ्यास

    Tue Jun 23 , 2026
    डेस्क: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप द्वारा संयुक्त मॉक ड्रिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved