मनोरंजन

फिल्म अभिनेता गोविंदा शिंदे की शिवसेना में शामिल, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं चुनाव

मुंबई। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तारीख (Date) जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासत (Politics) भी उसी हिसाब गरमा रही है। ताजा घटनाक्रम में फिल्म अभिनेता गोविंदा (Actor Govinda) आज शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन किया। माना जा रहा है कि वे उत्तर पश्चिम मुंबई (North West Mumbai) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं।

Share:

Next Post

महाराष्ट्रः लोकसभा सीट की उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित, कांग्रेस को लगा झटका

Thu Mar 28 , 2024
मुंबई। महाराष्ट्र में नागपुर ग्रामीण की रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रश्मि बर्वे को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस ने रश्मि बर्वे जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार की सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग के जाति प्रमाणपत्र पड़ताळणी समिति ने रश्मि बर्वे […]