बड़ी खबर

वित्त मंत्री ने संसद के दोनों सदनों में रखी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, जानिए आर्थिक सर्वेक्षण की खास बातें

नई दिल्ली, NEW DELHI. संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 को पेश कर दिया। संसद का आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है और कल संसद में बजट 2023-24 पेश किया जाएगा। इसके साथ ही देश के लिए आगे की आर्थिक दिशा और दशा क्या होगी, कल इसकी संपूर्ण रुपरेखा देश के सामने होगी। हालांकि इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में 7 फीसदी विकास दर का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में 8.7 आर्थिक विकास दर फीसदी रही है।


GDP से इकोनॉमी के बारे में मिलती है जानकारी
GDP इकोनॉमी की हालत जांचने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है। GDP देश के भीतर एक साल में निर्मित वस्तुओं और सर्विस की वैल्यू को प्रस्तुत करती है। इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं, उन्हें भी शामिल किया जाता है।

2022 में RBI के दायरे से बाहर रही महंगाई

साल 2022 में रिटेल महंगाई RBI के 2%-6% के दायरे के बाहर रही। सबसे ज्यादा 7.79% महंगाई अप्रैल 2022 में दिखी। कच्चे तेल, कमोडिटी की कीमतों, मैन्युफैक्चर्ड कॉस्ट के अलावा कई अन्य चीजें होती हैं, जिनकी रिटेल महंगाई दर तय करने में अहम भूमिका होती है।

क्या है आर्थिक सर्वे में खास बात

आर्थिक सर्वे में अनुमान दिया गया है कि साल 2022-23 में आर्थिक विकास दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है, बीते वर्ष जब 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया गया था तब 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8 से 8.5 फीसदी के दर से विकास करने का अनुमान जताया गया था। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के चलते आर्थिक विकास दर बीते वर्ष जताए गए अनुमान से कम रह सकती है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की खास बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं, ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे, अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है, राष्ट्रपति ने कहा कि देश में 11 छोटे किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को 2.25 लाख रुपये से ज्यादा की मदद दी गई है। इन लाभार्थियों में 3 करोड़ महिला लाभार्थी महिलाएं हैं। इन महिलाओं को 54000 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है।

Share:

Next Post

कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर, देखें कौन से हैं ये बदलाव

Tue Jan 31 , 2023
नई दिल्ली: नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब अधिक समय नहीं रह गया. 2 महीने बाद हम वित्त वर्ष 2023-24 में प्रवेश कर जाएंगे. तब लोग नए सिरे से एक बार टैक्स प्लानिंग व अन्य वित्तीय फैसलों पर विचार शुरू करेंगे. हालांकि, उससे पहले ही यानी फरवरी में भी कुछ ऐसे बदलाव हो रहे […]