नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) के बीजेपी विधायक मुनिरत्न नायडू (BJP MLA Munirathna Naidu) पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि विधायक ने महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए गैंगरेप रेप किया है। साथ ही पीड़िता के चेहरे पर यूरिन भी किया। पुलिस ने इस मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कर्नाटक में बीजेपी विधायक मुनिरत्ना नायडु पर पार्टी की ही एक 40 वर्षीय महिला कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बीजेपी विधायक समेत 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के चेहरे पर यूरिन किया गया और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन भी लगाया गया। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आरएमसी यार्ड थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून 2023 को मथिकेरे में विधायक के ऑफिस में हुई। विधायक के साथी उसे कार में दफ्तर ले गए। इसके बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतारे और बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गैंगरेप किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved