
मुंबई । मुंबई (Mumbai) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बंगले मन्नत के पास (Near Bungalow Mannat) एक बिल्डिंग में भीषण आग (fire) लग गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि बैंडस्टैंड रोड, बांद्रा (पश्चिम) में जीवेश बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लेवल-2 में आग लग गई। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसका नाम ‘जिवेश’ है और शाहरुख खान के घर मन्नत के ठीक बगल में है।
दरअसल शाहरुख खान का बंगला बांद्रा में स्थित है जहां पर और भी कई बड़ी हस्तियां रहती हैं। ऐसे में ये इलाका हाई प्रोफाइल माना जाता है। जैसे ही दमकल को इस आग की सूचना मिली, उनकी तरफ से तुरंत मौके पर आठ गाड़ियां भेजी गईं। इस आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved