
काबुल। तालिबान(Taliban) के कब्जे के बाद से ही तनावपूर्ण हालात से गुजर रही अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में गुरुवार शाम को बड़ी घटना हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काबुल में इटली के एक विमान ( Italian aircraft ) पर गोलीबारी (Firing) हुई है। जानकारी के अनुसार फायरिंग (Firing) तब हुई जब विमान ने उड़ान भरी ही थी। हालांकि, राहत की बात ये है कि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार इस विमान में लगभग 100 अफगानी नागरिक(100 Afghani citizen) सवार थे। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved