img-fluid

नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

November 17, 2020


नई दिल्ली। नीतीश कुमार ने सोमवार को 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ भाजपा के सात, जेडीयू के पांच और हम पार्टी तथा वीआईपी पार्टी से एक-एक मंत्रियों ने शपथ ली। भाजपा विधानमंडल दल के नेता और कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ ली। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। आज नीतीश कुमार के कैबिनेट की पहली बैठक होनी है।

ऐसे में सवाल है क्या नई सरकार की पहली कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है क्या? नीतीश कुमार का मंत्रीमंडल इस बार थोड़ा अलग है। लंबे समय से उनके साथ रहे सुशील मोदी इस कैबिनेट में नहीं हैं। वहीं इस बार मंत्रिमंडल में 2-2 उपमुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार ने दो दशक में सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है।

नीतीश रहे CM, मोदी रहे डिप्टी
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी की जोड़ी काफी चर्चित रही। मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के बाद सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी। साल 2005 में बिहार चुनाव में राजग को बहुमत मिला, तब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद पिछली सरकार तक जब भी जदयू एवं भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो सुशील मोदी को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

Share:

  • Bihar: सुशील मोदी  का छलका दर्द, कहा-कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता

    Tue Nov 17 , 2020
    पटना। बिहार की राजनीति में खासे उतार चढ़ाव आ रहे हैं ताजा घटनाक्रम में साफ हुआ है कि बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुन लिया गया और इसके साथ ही वे फिर मुख्यमंत्री बन गए, वहीं बीजेपी ने भी अपने विधायक दल के नेताओं का चयन कर लिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved