img-fluid

पहले कोरोना, फिर युद्ध, अब ऊर्जा संकट, जंग खत्म नहीं हुई तो…PM मोदी ने दुनिया को चेताया

May 16, 2026

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नीदरलैंड के द हेग (The Hague, Netherlands) में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान दुनिया को भविष्य को लेकर सजग भी किया. PM मोदी ने कहा कि पहले कोविड आया, फिर युद्ध होने शुरू हो गए और अब आज का एनर्जी क्राइसिस है. ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन रहा है. अगर ये स्थितियां तेजी से नहीं बदली गई तो बीते अनेक दशकों की उपलब्धियों पर पानी फिर जाएगा. दुनिया की बहुत बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में चली जाएगी.

PM मोदी ने कहा कि ऐसी वैश्विक परिस्थितियों में आज दुनिया रेजिलिएंट सप्लाई चेन की बात कर रही है, तब भारत और नीदरलैंड मिलकर एक भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार सप्लाई चेन बनाने में जुटे हैं. PM मोदी ने कहा है कि आज भारत बहुत तेजी से बदल रहा है. भारत के लोगों के सपने और उम्मीदें अब बहुत बड़ी हो गई हैं. इसलिए देश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. मोदी ने कहा कि भारत की यही सोच देश के लोकतंत्र को और मजबूत बना रही है.


  • 5 देशों के दौरे पर हैं PM मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी 15 मई 2026 को अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड हुंचे. यहां वह नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेट्टेन से मुलाकात करेंगे. दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, रक्षा और ग्रीन एनर्जी जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी. नीदरलैंड पहुंचने पर मोदी का एयरपोर्ट पर खास स्वागत किया गया. उनका स्वागत नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन, रियर एडमिरल लुडगर ब्रुम्मेलार और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन ने किया.

    6 साल पहले नीदरलैंड गए थे PM मोदी
    यह प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी नीदरलैंड यात्रा है. इससे पहले वह 2017 में वहां गए थे. अधिकारियों का कहना है कि यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बहुत अहम माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड के रिश्ते पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं. पहले दोनों देश मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, पानी, खेती और स्वास्थ्य के क्षेत्र में साथ काम करते थे. अब दोनों देशों के बीच तकनीक, इनोवेशन, सेमीकंडक्टर, रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा और रिन्युएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ रहा है.

    Share:

  • पेट्रोल-डीजल बचाने में अर्धसैनिक बल सबसे आगे, बजट में 10% की कटौती

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध और तनाव के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों से ईंधन (पेट्रोल-डीजल) बचाने की खास अपील की है. पीएम की इस अपील का असर अब देश के अर्धसैनिक बलों पर साफ दिखने लगा है. देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved