आचंलिक

पहले दादा, अब पोते प्रिंस के हाथों में नपा की कमान

  • इतिहास में सबसे कम उम्र के नपाध्यक्ष, छात्र राजनीति से शुरू सफर पहुंचा नपाध्यक्ष तक

सीहोर, अमित कुईया/संजीत धुर्वे।
शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई और भाजपा के वर्तमान मण्डल अध्यक्ष एवं निर्विरोध पार्षद प्रिंस राठौर नपाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन हो गए। प्रिंस के अलावा नपाध्यक्ष की इस दौड़ में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी बने हुए थे। नगर पालिका में बतौर अध्यक्ष ज्ञात इतिहास में प्रिंस सबसे कम उम्र के है। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था।
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में सुबह 9 बजे से गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था। निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के पूर्व भाजपा पार्षद दल की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन नेताओ के सामने ज्यादातर पार्षदो ने प्रिंस के अध्यक्ष बनने पर अपनी सहमति दर्ज कराई। इसके बाद नगर पालिका में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद प्रिंस राठौर को 24 मत मिले, वहीं कांग्रेस के राजीव गुजराती को मात्र 10 मत प्राप्त हुए और एक मत निर्वाचन प्रक्रिया में निरस्त हुआ। इसी तरह नपाध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के विपिन सास्ता निर्वाचित हुए हैं।



पहले दादा अब पोते के हाथो में नपा की कमान
नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के दादाजी स्वर्गीय बेनीप्रसाद राठौर भी नगर पालिका सीहोर में वर्ष 1995 में नपाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन रहे है। लंबे समय बाद अब उन्हीं के पोते विकास प्रिंस राठौर निर्वाचित होकर परिषद की अध्यक्षीय कुर्सी पर चुनकर आए हैं। नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ज्ञात इतिहास में नगर पालिका में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। प्रिंस का राजनीतिक सफर वर्ष 2008 में छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। उसके बाद वह वर्ष 2011 में भाजपा की सक्रिय राजनीति में बतौर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बनकर राजनीतिक मैदान में आए और दो बार युवा मोर्चा का महत्वपूर्ण दायित्व संभाला और वर्तमान में भाजपा के बतौर मण्डल अध्यक्ष दायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं और वर्ष 2018 में इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज हुए थे।

वार्ड 15 से हुए थे निर्विरोध निर्वाचित
पाध्यक्ष प्रिंस राठौर नगर पालिका के वार्ड 15 से निर्विरोध निर्वाचित पार्षद हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद प्रिंस राठौर ने नगर पालिका चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और भाजपा के पक्ष में सभी वार्डो में चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाले रखी।

नगर विकास को देंगे निरंतर गति…
नव निर्वाचित नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा संगठन के एक एक कार्यकर्ता और शहर की जनता को दिया है। निर्वाचित होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि मु यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास निरंतर जारी है। सीहोर में भी विकास को निरंतर गति दी जाएगी और शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। शहर में जो भी मूलभूत जरूरत हैं उन्हें पूरा करने के लिये एक प्लान तैयार किया जाएगा उसके अनुरूप व्यवस्थित तरीके से कार्य किए जाएंगे।

खुशी से झूमे भाजपा कार्यकर्ता, सीएम ने दी बधाई…
प्रिंस के नपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते ही पूरे शहर के भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ता सभी जगह आतिशबाजी और ढोल नगाड़ो में नाचते गाते रहे। प्रिंस के निर्वाचित होने के बाद मु यमंत्री श्री चौहान सहित प्रदेश संगठन के बड़े नेताओ ने दूरभाष पर उन्हें बधाई दी।

Share:

Next Post

500 करोड़ रुपये तक जा सकता है झंडों का करोबार, राजधानी में रोज तैयार हो रहे 25 लाख तिरंगे

Sat Aug 13 , 2022
नई दिल्ली। देश आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस मौके पर केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सरकार के इस अभियान के कारण इस वर्ष झंडे की बिक्री कई गुना बढ़ गई […]